1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राहुल गांधी अमेठी की सीट भी नहीं बचा पाए, निकाय चुनाव में कांग्रेस का सफाया: CM योगी

राहुल गांधी अमेठी की सीट भी नहीं बचा पाए, निकाय चुनाव में कांग्रेस का सफाया: CM योगी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2017 05:52 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 12:02 am IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत पर खुशी जताई वहीं कांग्रेस के सफाए पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी में भी कांग्रेस का सफाया हो गया।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath Image Source : INDAITV

नई दिल्ली: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत पर खुशी जताई वहीं कांग्रेस के सफाए पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी में भी कांग्रेस का सफाया हो गया। राहुल गांधी अमेठी की सीट भी नहीं बचा पाए। निकाय चुनाव परिणामों से बेहद खुश नजर आ रहे योगी आदित्यनाथ ने इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में यह बात कही। 

वहीं राहुल गांधी के गुजरात के मंदिरों में जाकर पूजा करने के सवाल पर योगी ने कहा कि हिंदू समाज को आतंकवादी कहनेवाला व्यक्ति मंदिरों में जाकर पाखंड कर रहा है। देश के मतदाता इसे स्वीकर नहीं कर पाएंगे। गुजरात के लोग तो इसे एकदम माफ नहीं कर पाएंगे। 

गुजरात में जब बाढ़ आई थी तो राहुल गांधी कहीं नजर नहीं आए। अबतक का रिकॉर्ड है कि राहुल गांधी जिस प्रदेश में ज्यादा सक्रिय रहे हैं वहां कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हुआ है।  कांग्रेस ने विभाजनकारी मंशा को स्पष्ट कर दिया है। अब जनेऊ और गैर जनेऊ के रूप में समाज को बांटना चाहती है। राहुल गांधी को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत