1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राम मंदिर भूमि पूजन: अयोध्या में 'गौरी गणेश पूजा' के साथ रस्में शुरू

राम मंदिर भूमि पूजन: अयोध्या में 'गौरी गणेश पूजा' के साथ रस्में शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2020 10:07 am IST,  Updated : Aug 03, 2020 10:07 am IST

राम मंदिर के 'भूमिपूजन' से पहले की रस्में सोमवार को 'गौरी गणेश' पूजा के साथ शुरू हुईं।

राम मंदिर भूमि पूजन:...- India TV Hindi
राम मंदिर भूमि पूजन: अयोध्या में 'गौरी गणेश पूजा' के साथ रस्में शुरू Image Source : PTI

अयोध्या: राम मंदिर के 'भूमिपूजन' से पहले की रस्में सोमवार को 'गौरी गणेश' पूजा के साथ शुरू हुईं। तीन दिवसीय अनुष्ठानों का समापन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले 'भूमिपूजन' के साथ होगा, जो हिंदू धर्म में सभी प्रमुख अवसरों के लिए अनिवार्य माने जाने वाले गणेश पूजा के साथ शुरू हुआ था।

पूजा सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें 11 पुजारियों द्वारा मंत्रों का जाप किया गया जबकि विभिन्न अन्य मंदिरों में 'रामायण पाठ'आयोजित किए गए।

एक स्थानीय पुजारी महंत सत्येंद्र ने कहा, "प्रतीत होता है कि अयोध्या मानो आज 'त्रेता युग' में पहुंच गया है। आज सिर्फ मंत्रों का उच्चारण, आरती, घंटियों और रामायण पाठ की गूंज है। यह तीन दिवसीय रस्मों की शुरूआत है। अनुष्ठान का समापन 'भूमि पूजन' के साथ होगा और मंदिर निर्माण की शुरूआत भी होगी।"

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत