1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के महोबा में इंसानियत शर्मसार, 80 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप

यूपी के महोबा में इंसानियत शर्मसार, 80 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2021 10:31 am IST,  Updated : Feb 05, 2021 10:31 am IST

महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र के एक गांव में 80 साल की महिला के कथित बलात्कार का मामला सामने आया है।

यूपी के महोबा में...- India TV Hindi
यूपी के महोबा में इंसानियत शर्मसार, 80 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

महोबा (उप्र): महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र के एक गांव में 80 साल की महिला के कथित बलात्कार का मामला सामने आया है। खरेला थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया, ‘‘80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर बलात्कार किए जाने की घटना दो फरवरी की आधी रात की है। उस समय परिवार के अन्य सदस्य घर में बाहर से ताला बंद कर गांव में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने चले गए थे।’’

बृहस्पतिवार की देर शाम पीड़िता के पोते की तहरीर पर दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर एसएचओ ने बताया कि दो फरवरी की रात करीब 11 बजे दो युवक घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनमें से फुल्लू उर्फ फूलचन्द्र ने पीड़िता के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के फुल्लू उर्फ फूलचन्द्र और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आज पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत