1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कहासुनी के बाद गुस्साए बेटे ने मां के सिर पर मारा सिलेंडर, अस्पताल ले जाते हुए महिला ने तोड़ा दम

कहासुनी के बाद गुस्साए बेटे ने मां के सिर पर मारा सिलेंडर, अस्पताल ले जाते हुए महिला ने तोड़ा दम

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2019 04:14 pm IST,  Updated : Feb 20, 2019 04:15 pm IST

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी मां के सिर पर सिलेंडर से ऐसा वार किया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी मां के सिर पर सिलेंडर से ऐसा वार किया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मूल रूप से महबोरा अलीगढ़ निवासी रामवती पत्नी स्वर्गीय रमेश कुमार, यहां अपने बेटे मनोज के साथ आनंद विहार के पास रहती थीं। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर मां-बेटे में बहस हो गई। जिसके बाद मनोज ने पांच किलो वाला गैस सिलेंडर अपनी मां के सिर पर जोर से मार दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।

घटना की सूचना पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए और तुरंत ही उन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और, आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए थानाप्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि फिलहाल, आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिर्पोट दर्ज कर उचित कार्रवाई की होगी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी नशे का आदि है। और, हो सकता है कि उसने अपनी मां पर हमला करने के दौरान भी नशा कर रखा हो।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत