उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक बहू ने अपने पति संग मिलकर अपने ही ससुर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों पति पत्नी ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पीलीभीत के माधोटांडा थाना इलाके में स्थित पिपरिया संतोष गांव में पत्नी वंदना ने पति प्रभु दयाल की मदद से अपने पिता सियाराम की लाठी और डंडो से पीट-पीट कर हत्या कर डाली। आरोपी प्रभुदयाल ने बताया कि उसके पिता सियाराम उसकी पत्नी से जबरन दुष्कर्म करते थे।
Related Stories
पिछले दो दिनों में उसकी पत्नी के साथ उसके पिता ने दो बार दुष्कर्म किया था। जब रात में दोबारा सियाराम ने दुष्कर्म किया, तब पति प्रभुदयाल और उसकी पत्नी वंदना ने लाठी-डंडे व पत्थर से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद रात के लगभग डेढ़ बजे दोनों जब पुलिस थाने पहुंचे तो थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना की जगह पर पहुंची घटना स्थल का जायजा लिया और बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के सामने दोनों पत्नी पत्नी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उन्हें इस हत्या करने पर कोई पछतावा नहीं है।