1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: हत्या के आरोपी को पकड़ने गए पुलिस दल पर हमला

उत्तर प्रदेश: हत्या के आरोपी को पकड़ने गए पुलिस दल पर हमला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2020 07:17 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 07:17 pm IST

हत्या के एक मामले में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गए उत्तर प्रदेश पुलिस के एक विशेष अभियान दल (एसओजी) पर कुछ लोगों ने हमला किया। 

Special Police Team Attacked When it Went to Arrest Murder Accused in UP's Bulandshahr District- India TV Hindi
Special Police Team Attacked When it Went to Arrest Murder Accused in UP's Bulandshahr District । Representational Image  Image Source : PTI

बुलंदशहर। हत्या के एक मामले में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गए उत्तर प्रदेश पुलिस के एक विशेष अभियान दल (एसओजी) पर कुछ लोगों ने हमला किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना शनिवार शाम को हुई जब पुलिस दल शाहिद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गया था। शाहिद हत्या के एक मामले में वांछित है और कोतवाली नगर क्षेत्र में सराय काजी क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी, उसके भाई और चार-पांच अन्य लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने ईंट और पत्थरों से पुलिस पर हमला किया। श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस को आत्मरक्षा में हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। उन्होंने कहा कि शाहिद काली नदी में कूद कर भाग गया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने के लिए कई लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत