1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: बहराइच स्टेशन पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा पैसेंजर ट्रेन का इंजन, अफरा तफरी का माहौल

UP: बहराइच स्टेशन पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा पैसेंजर ट्रेन का इंजन, अफरा तफरी का माहौल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 27, 2017 05:26 pm IST,  Updated : Sep 27, 2017 05:36 pm IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच रेलवे स्टेशन पर बीती रात शंटिंग के दौरान गोंडा-नेपालगंज पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल हो गया

bahraich- India TV Hindi
bahraich

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच रेलवे स्टेशन पर बीती रात शंटिंग के दौरान गोंडा-नेपालगंज पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। रूपइडिहा से चल कर बहराइच पहुंची ट्रेन को बुधवार को सुबह पुन: रूपइडिहा जाना था।

हादसे के बाद पहुंचे अधिकारियों ने ड्राइवर, प्वाइंटस मैन सहित कई लोगों का ब्लड जांच कराया, जिसकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। इंजन पटरी से उतरने के कारण अभी तक आवागमन बाधित है।

स्टेशन अधीक्षक ने बताया, "जब तक इंजीनियरिंग विभाग हमको क्लीयरेंस नहीं देता है, तब तक हम रेल का आवागमन नहीं कर सकते हैं। घटना की वजह से सुबह से कोई भी ट्रेन न तो आई है और न ही गई है, जिससे सवारियों में काफी रोष भी देखने को मिला।"

उन्होंने बताया कि इस मामले में इंजीनियरिंग विभाग कुछ भी बता नहीं रहा है। ऐसे में सवारियों को कब तक परेशानी झेलनी पड़ेगी, यह कह पाना मुश्किल होगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत