1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पूजा के फल खाने पर दो बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटा, दो आरोपी गिफ्तार

पूजा के फल खाने पर दो बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटा, दो आरोपी गिफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2020 10:08 am IST,  Updated : Jul 27, 2020 10:08 am IST

मथुरा जिले के एक गांव में मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा के फल चुराकर खाने पर दो बच्चों को एक स्कूल में कथित रूप से रस्सी से बांधकर पीटा गया।

पूजा के फल खाने पर दो बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटा, दो आरोपी गिफ्तार- India TV Hindi
पूजा के फल खाने पर दो बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटा, दो आरोपी गिफ्तार Image Source : INDIA TV

मथुरा (उत्तर प्रदेश): मथुरा जिले के एक गांव में मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा के फल चुराकर खाने पर दो बच्चों को एक स्कूल में कथित रूप से रस्सी से बांधकर पीटा गया। मामला मांट थाना क्षेत्र का है, जहां मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान पूजा के फल चुराकर खाने के आरोप में दो बच्चों को पीटा गया। 

पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चंद्र ने बच्चों की पिटाई की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया, ‘‘यह मांट थाना क्षेत्र का मामला है, जहां शुक्रवार को नसीटी गांव के दो बच्चों ने वहां एक मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान पूजा के लिए रखे गए कुछ फल खा लिए।"

उन्होंने बताया, "पूजा के फल खाने पर गांव के ही पवन उर्फ सूसा और उसके भाई सुशील ने उन बच्चों को घर से एक स्कूल में लाकर रस्सी से बांधकर कथित रूप से बुरी तरह पीटा।’’ पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत