1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के बलिया में मामूली विवाद में भिड़ गए 2 समुदाय, एक शख्स की हत्या, 5 गिरफ्तार

यूपी के बलिया में मामूली विवाद में भिड़ गए 2 समुदाय, एक शख्स की हत्या, 5 गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2019 12:34 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 12:34 pm IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मामूली विवाद को लेकर 2 समुदाय आपस में भिड़ गए, जिसमें एक शख्स की जान चली गई।

​बलिया दो समुदाय, बलिया विवाद झड़प, जमशेद सोनू सिकंदरपुर, सिकंदरपुर घटना- India TV Hindi
यूपी के बलिया में मामूली विवाद में भिड़ गए 2 समुदाय, एक शख्स की हत्या, 5 गिरफ्तार | PTI Representational

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मामूली विवाद को लेकर 2 समुदाय आपस में भिड़ गए, जिसमें एक शख्स की जान चली गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बलिया के सिकंदरपुर की है। यहां दो समुदायों के लोगों के बीच हुए संघर्ष में एक बुजुर्ग शख्स की मृत्यु हो गई तथा 4 अन्य घायल हो गए। इस संबंध में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने बताया कि शनिवार शाम सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में सोनू चौरसिया और जमशेद के बीच मोटरसाइकिल से धक्का लग जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

साथियों के साथ सोनू के घर पहुंचा जमशेद

आरोप है कि इस घटना के बाद जमशेद अपने साथियों के साथ सोनू के घर पहुंचा और हमला कर दिया। जमशेद और उसके साथियों के हमले में सोनू समेत 5 लोग जख्‍मी हो गए। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रामधारी चौरसिया (75) को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सोनू की शिकायत पर सिकन्दरपुर थाने में भारतीय दंड विधान की हत्या, अपशब्द देने और मारपीट के आरोप की धारा में 7 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज हुआ है।

गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स तैनात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में जमशेद, बिलाल, जावेद, शमशुल, हैदर और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है। बहरहाल, मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के मद्देनजर गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है। (भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत