1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हत्या के इरादे से जा रहे कुख्यात मिर्ची गैंग से UP STF की मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

हत्या के इरादे से जा रहे कुख्यात मिर्ची गैंग से UP STF की मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jun 24, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 03:51 pm IST

यूपी एसटीएफ की सोमवार को कासना के आईटीबीपी गोलचक्कर के पास के पेट्रोल पम्प पर मैनेजर की हत्या करके पम्प लूटने के इरादे से जा रहे  3 बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया। 

uttar pradesh police- India TV Hindi
पुलिस की गोलियों से घायल हुए दोनों बदमाश Image Source : INDIA TV

ग्रेटर नोएडा। देश की  राजधानी नई दिल्ली से सटे गौतमबुद्धगनगर के ग्रेटर नोएडा में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 बदमाशों को दबोच लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ की सोमवार को कासना के आईटीबीपी गोलचक्कर के पास के पेट्रोल पम्प पर मैनेजर की हत्या करके पम्प लूटने के इरादे से जा रहे  3 बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया।

criminal
Image Source : INDIA TVघायल बदमाश

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और एक कार बरामद की है। मुठभेड़ में एसटीएफ का एक आरक्षी सचिन घायल हुआ है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। ये बदमाश कुख्यात मिर्ची गैंग के सक्रिय सदस्य है जिनके लोगों ने हाल में नॉएडा , बुलन्दशहर और मेरठ में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत