1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: CAA विरोधी हिंसा के पीड़ितों को सपा नेता ने आर्थिक सहायता प्रदान की

उत्तर प्रदेश: CAA विरोधी हिंसा के पीड़ितों को सपा नेता ने आर्थिक सहायता प्रदान की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2020 08:18 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 08:18 pm IST

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने CAA के विरोध मे हुई हिंसा मे मारे गए दो युवकों के परिजनों को रविवार को बिजनौर में पार्टी की तरफ से पांच-पांच लाख और घायल को 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। 

Dharmendra Yadav- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी नेता धर्मेंद्र यादव ने हिंसा में मारे गए युवकों के परिवारों को दिए 5-5 लाख रुपये के चेक Image Source : TWITTER

बिजनौर। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने CAA के विरोध में हुई हिंसा मे मारे गए दो युवकों के परिजनों को रविवार को बिजनौर में पार्टी की तरफ से पांच-पांच लाख और घायल को 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। धर्मेन्द्र यादव ने नहटौर में 20 दिसंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन और गोलीबारी मे मारे गए अनस और सुलेमान के परिवार को पांच- पांच लाख तथा घायल हुए ओमराज सैनी को 50 हजार की आर्थिक सहायता पार्टी की ओर से प्रदान की।

उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए सीएए को जनविरोधी और देशविरोधी बताते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि यह दल पीड़ितों में भी भेदभाव करता है। धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी संसद से सड़क तक सीएए के विरुद्द लड़ाई लड़ रही है और सत्ता मे आने पर सीएए के खिलाफ हुए आंदोलन में पुलिस द्वारा लगाए गये सभी मुकदमे वापस होंगे तथा सभी दोषी दंडित किए जाएंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत