1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Vikas Dubey Case: भाजपा विधायक ने लिखा सीएम योगी को पत्र, विकास दुबे के परिवार की पैरवी में कही ये बात

Vikas Dubey Case: भाजपा विधायक ने लिखा सीएम योगी को पत्र, विकास दुबे के परिवार की पैरवी में कही ये बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2021 12:20 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 12:20 pm IST

उन्होंने पत्र में लिखा कि लखनऊ कृष्णानगर निवासी अंजली दुबे और उनके पति दीप प्रकाश दुबे को चर्चित बिकरु कांड के बाद फर्जी मुकदमे के आधार पर फंसाया जा रहा है। पुलिस द्वारा इनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिस वजह से इन्हें मानसिक छति हो रही है। 

Vikas Dubey Case BJP MLA Writes to CM Yogi in favour of gangster brother Vikas Dubey Case: भाजपा विध- India TV Hindi
Vikas Dubey Case: भाजपा विधायक ने लिखा सीएम योगी को पत्र, विकास दुबे के परिवार की पैरवी में कही ये बात Image Source : PTI

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के विधायक (विधान परिषद सदस्य) उमेश द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख पुलिस द्वारा विकास दुबे के परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विधायक उमेश द्विवेदी ने पत्र के जरिए मांग की है कि बिकरु कांड के बाद विकास दुबे के भाई और उनकी पत्नी पर पुलिस द्वारा अनर्गल लगाए गए मुकदमे समाप्त किए जाएं।

पढ़ें- बिकरू हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे का बहनोई गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

उन्होंने पत्र में लिखा कि लखनऊ कृष्णानगर निवासी अंजली दुबे और उनके पति दीप प्रकाश दुबे को चर्चित बिकरु कांड के बाद फर्जी मुकदमे के आधार पर फंसाया जा रहा है। पुलिस द्वारा इनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिस वजह से इन्हें मानसिक छति हो रही है। विधायक के सीएम योगी को लिखा कि अंजली दुबे और दी प्रकाश दुबे के दो बेटे हैं, इनका पालन-पोषण करने में दोनों को काफी कठिनाईंयां आ रही हैं, इसलिए दोनों पर लगे मुकदमों की उच्च स्तरीय विवेचना कराकर मुकदमे समाप्त करने के निर्देश दें।

पढ़ें- सुरक्षा की दृष्टि से योगी सरकार का बड़ा फैसला, होली पर 20 जिलों में RAF होगी तैनात

आपको बता दें कि पिछले साल 3 जुलाई को गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गो ने कानरपुर के बिकरु गांव में घात लगाकर पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं थी जो उन्हें गिरफ्तार करने गई थी। गोलीबारी में सर्किल अधिकारी सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। एक हफ्ते बाद, विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। 10 जुलाई को कानपुर लाए जाने के दौरान भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया था।

पढ़ें- भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात! अभी पटरियों पर दौड़ती रहेंगी ये 24 स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी डिटेल

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत