1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अलीगढ़ में लॉकडाउन के कारण तीन हफ्ते से फंसी बारात, वधू को मिला मायके में रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’

अलीगढ़ में लॉकडाउन के कारण तीन हफ्ते से फंसी बारात, वधू को मिला मायके में रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2020 10:24 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 10:24 pm IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित विधिपुर गांव की रहने वाली सावित्री (वधू) को माता-पिता के घर रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’ लॉकडाउन ने दे दिया है क्योंकि विवाह के बावजूद वह अपने ससुराल नहीं जा पा रही।

अलीगढ़ में लॉकडाउन के कारण तीन हफ्ते से फंसी बारात, वधू को मिला मायके में रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’- India TV Hindi
अलीगढ़ में लॉकडाउन के कारण तीन हफ्ते से फंसी बारात, वधू को मिला मायके में रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित विधिपुर गांव की रहने वाली सावित्री (वधू) को माता-पिता के घर रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’ लॉकडाउन ने दे दिया है क्योंकि विवाह के बावजूद वह अपने ससुराल नहीं जा पा रही। झारखंड के धनबाद जिले से 21 मार्च को यहां बारात आई थी।

लॉकडाउन की वजह से दूल्हा और दुल्हन दोनों यहीं फंस गए। गांव वालों का कहना है कि ये ऐसी शादी है जो गांव का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं पाएगा। सावित्री के माता-पिता और परिवार के अन्य लोग विवाह में आए मेहमानों का तीन हफ्ते से ख्याल रख रहे हैं और यह उनके लिए परीक्षा की घड़ी है।

मेहमानों के लिए जिला प्रशासन एक समय के भोजन का प्रबंध कर रहा है जबकि उनके खाने-पीने का बाकी इंतजाम सावित्री के माता-पिता और गांव वाले देख रहे हैं। सभी मेहमानों का कोरोना वायरस की जांच की गई और सभी के नतीजे निगेटिव रहे। बारातियों ने बताया कि उन्हें जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि यहां पर इतना रुकना पड़ जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत