1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, चार लोग गिरफ्तार

नोएडा में कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, चार लोग गिरफ्तार

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 13, 2022 02:15 pm IST,  Updated : Dec 13, 2022 02:15 pm IST

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोग सस्ती दर पर कार बेचने का प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं तथा उनसे ठगी करते हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

नोएडा में सूरजपुर थाना पुलिस ने कार बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन ठगने वाले चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। सूरजपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि निखिल नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसने स्कॉर्पियो कार खरीदनी थी। 'ओएलएक्स' वेबसाइट पर डाले गए एक नंबर के माध्यम से उसकी कुछ लोगों से बातचीत हुई। इसके बाद उसे बातों में फंसाकर उससे ठगी की गई।

बातों में फंसाकर की ठगी

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने शाहनवाज, गौरव, विकास और कपिल से मुलाकात की तथा वे उसे सूरजपुर में कार दिखाने के लिए ले गए। वहां पर इन लोगों ने अपनी बातों में फंसा कर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन उससे ठग लिया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

सस्ती दर पर कार बेचने का देते थे प्रलोभन

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोग सस्ती दर पर कार बेचने का प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं तथा उनसे ठगी करते हैं। सूरजपुर पुलिस ने एक अन्य मामले में एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसने दिल्ली के सोनिया विहार कॉलोनी से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत