1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्राइवेट बैंक में काम करने वाली युवती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- लो अब कर लो शादी

प्राइवेट बैंक में काम करने वाली युवती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- लो अब कर लो शादी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 08, 2022 10:23 am IST,  Updated : Nov 08, 2022 10:23 am IST

युवती एक प्राइवेट बैंक में काम करती थी और अपनी शादी तय होने से खुश नहीं बताई जा रही थी। पुलिस ने उसके कमरे में एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है और मामले की जांच कर रही है।

Lucknow girl suicide, Lucknow suicide, Girl commits suicide in Lucknow, UP news- India TV Hindi
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। Image Source : PTI FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक प्राइवेट बैंक में काम करने वाली युवती ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 वर्षी युवती की लाश सोमवार को कृष्णा नगर इलाके में किराए के कमरे में फांसी के फंदे से झूलती मिली। युवती की 2 हफ्ते बाद शादी होनी थी, और कथित तौर पर वह इससे खुश नहीं थी। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मृतका की पहचान प्रियंका श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

‘शादी तय करने से डिप्रेशन में थी युवती’

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भाई द्वारा उसकी इच्छा के खिलाफ उसकी शादी तय कर देने से युवती डिप्रेशन में थी। युवती की मां और पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने बड़े भाई और भाभी के घर के पास ही किराए के मकान में रहती थी। सोमवार को दोपहर तक जब युवती के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और वह बाहर नहीं निकली तो मकान मालिक काफी देर तक दरवाजा घटखटाते रहे और जवाब न मिलने पर पुलिस को खबर कर दी।

’25 नवंबर को तय थी युवती की शादी’
पुलिस जब उसके कमरे में घुसी तो उसे एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था, ‘बाय-बाय फैमिली मेंबर्स, लो अब कर लो शादी।’ SHO कृष्णा नगर विक्रम सिंह ने कहा कि वह किराए के फ्लैट में अकेली रह रही थी और उसकी शादी 25 नवंबर को तय हुई थी। मृतका के भाई ने बताया कि उन्होंने युवती की शादी तय कर दी थी और वह शादी नहीं करना चाहती थी, और अक्सर दुखी रहती थी। पुलिस ने युवती के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है और कहा है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत