1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Shrikant Tyagi: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के बांउसरों ने ओमैक्स सोसायटी में किया हंगामा, महिला का मांग रहे थे पता

Shrikant Tyagi: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के बांउसरों ने ओमैक्स सोसायटी में किया हंगामा, महिला का मांग रहे थे पता

 Reported By: Jatin Sharma, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Aug 07, 2022 11:02 pm IST,  Updated : Aug 07, 2022 11:12 pm IST

Shrikant Tyagi: नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने दबिश बढ़ा दी है। इस बीच आज रात नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में जबरदस्त हंगामा हुआ है।

Highlights

  • नोएडा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी अबतक फरार
  • ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में पहुंचे श्रीकांत त्यागी के बाउंसर
  • जबरन सोसायटी में घुस रहे थे, मौके पर पुलिस ने पकड़ा

Shrikant Tyagi: नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने दबिश बढ़ा दी है। इस बीच आज रात नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में जबरदस्त हंगामा हुआ है। सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के कुछ बांउसर जबरन सोसायटी में घुस रहे थे जिन्हें पुलिस पकड़ लिया। उन्होंने सोसाइटी में हंगामा करने की कोशिश की और बार-बार उस महिला का पता पूछते रहे जिससे श्रीकांत ने बदसलूकी की है। इसके बाद बीजेपी सांसद महेश शर्मा भी सोसायटी में पहुंचे। महिला से बदसलूकी का आरोपी श्रीकांत त्यागी अभी तक फरार है। 

महेश शर्मा ने पुलिस को लगाई झाड़

बता दें कि श्रीकांत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमों को लगाया है। श्रीकांत त्यागी के बाउसरों के सोसायटी में हंगामे के बाद सांसद और मंत्री महेश शर्मा वहां पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को जमकर झाड़ लगाई। ओमैक्स सोसायटी में हंगामे पर महेश शर्मा ने यूपी के ACS होम अवनीश अवस्थी से बात की। उन्होंने नोएडा पुलिस पर सही से काम नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि ये शर्मिंदगी की बात है। जानकारी है कि सोसाइटी में नोएडा के डीएम सुहाल एलवाई भी पहूंचे हैं, इसके अलावा नोएडा के अलावा ज्वाइंट सीपी और कमिश्नर अलोक सिंह भी मौके पर मौजूद हैं।

सोसायटी में कब्जे के विरोध पर की महिला से बदसलूकी
श्रीकांत त्यागी का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें वह महिला पर भद्दी से भद्दी गालियो की बौछार करता दिख रहा है। वीडियो में न सिर्फ वह महिला से बदसलूकी कर रहा बल्कि धक्का-मुक्की भी करता दिख रहा है। सबसे हैरानी की बात ये है कि ये सब कुछ इल्लीगल काम करने से रोकने पर हुआ। नोएडा के सेक्टर 93-B की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में इना अग्रवाल नाम की एक महिला के साथ श्रीकांत त्यागी नाम के लोकल लीडर की बदसलूकी का वीडियो अब पूरे देश में वायरल हो चुका है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर एक महिला से कोई इस तरह की बदसलूकी कैसे कर सकता है, वो भी ऐसी पॉश सोसायटी में। आज सोसइटी में हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे कमिशनर अलोक सिंह ने बताया कि त्यागी को पकड़ने के लिए 8 टीम बनाई गई हैं। अलग-अलग राज्यों मे जांच जारी है। उसके खिलाफ पुरानी क्रिमिनल हिस्ट्री देखते हुए गैंगस्टर एक्ट मे केस दर्ज किया जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत