1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पहलगाम हमले के बाद 4 आतंकवादियों के मकानों को किया गया ध्वस्त, कुलगाम में पकड़े गए हथियार

पहलगाम हमले के बाद 4 आतंकवादियों के मकानों को किया गया ध्वस्त, कुलगाम में पकड़े गए हथियार

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 25, 2025 11:27 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 11:39 pm IST

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद से ही सरकार और सुरक्षाबल दोनों ही एक्शन मोड में हैं। इस बीच जम्मू कश्मीर में 24 घटे के भीतर ही 4 आतंकवादियों के घरों को धमाके में उड़ा दिया गया है।

After the Pahalgam attack houses of 4 terrorists were demolished weapons were seized in Kulgam- India TV Hindi
आतंकवादियों के मकानों को किया गया ध्वस्त Image Source : INDIA TV

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है और भारत सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए कुछ देर पहले जम्मू कश्मीर में दो और आतंकियों के मकान को ध्वस्त कर दिया गया है। बता दें कि आतंकी का घर पुलवामा में ही था। आतंकी एहसान अहमद शेख लश्कर से जुड़ा था, जो जून 2023 से ही एक्टिव था। उसने पुलवामा में दो मंजिला मकान बना रखा था, जिसे आज ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ लश्कर ए तैयबा के ही आतंकी हारीस अहमद के के पुलवामा के कांचीपोरा में स्थित मकान को धमाके में उड़ा दिया गया। बता दें कि वह साल 2023 से ही एक्टिव था।

4 आतंकवादियों का मकान किया गया ध्वस्त

वहीं इससे पहले शुक्रवार की सुबह दो और आतंकियों के मकानों को ध्वस्त किया गया था। दरअसल पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख आदिल के घर को शुक्रवार को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलवामा जिले के अवंतीपोर के त्राल इलाके के मोंघामा में हुए धमाके में आतंकवादी आसिफ शेख का घर नष्ट हो गया। पहलगाम आतंकी हमले में आसिख शेख का नाम सामने आया है। इसके अलावा शुक्रवार की ही सुबह एक दूसरे धमाके में आतंकवादी आदिल गुरी के घर को भी ध्वस्त कर दिया गया जो लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी था। इस तरह सुरक्षाबलों ने इस हमले में शामिल 4 आतंकवादियों को मकानों को ध्वस्त कर दिया है।

After the Pahalgam attack houses of 4 terrorists were demolished weapons were seized in Kulgam
Image Source : INDIA TVकुलगाम में मिले हथियार

एक्शन मोड में सरकार और सुरक्षाबल

वहीं दूसरी तरफ कुलगाम जिले में थोकेरपोरा कैमोह क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो ओवरग्राउंड वर्कर्स को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 पिस्तौल, दो मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए चलाए गए अभियान का हिस्सा था। बता दें कि बीते दिनों पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों ने फायरिंग की थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद से ही भारत सरकार एक्शन मोड में है और सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।