1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. भूकंप के तेज झटके से कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

भूकंप के तेज झटके से कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 01, 2026 09:44 am IST,  Updated : Mar 01, 2026 10:05 am IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। भूकंप रविवार रात 1 बजकर 25 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप के झटके से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप रविवार रात 1 बजकर 25 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 5 किलोमीटर नीचे 33.08 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.17 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

कोलकाता में आया भूकंप

इससे पहले, शुक्रवार 27 फरवरी को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कोलकाता में शुक्रवार दोपहर करीब 1.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कोलकाता समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में भी झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 थी। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश था।

नेपाल में भूकंप के झटके

नेपाल के पूर्वी हिस्से में भी शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र नेपाल के संखुवासभा जिले में था, जिसकी वजह से आस-पास के कई जिलों में झटके महसूस किए गए। भूकंप शुक्रवार तड़के 3 बजकर 18 मिनट पर आया। जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक आए झटकों ने उन्हें घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। भूकंप का मुख्य केंद्र काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व में स्थित संखुवासभा-ताप्लेजंग सीमा क्षेत्र के पास टोपके गोला में था।

ये भी पढ़ें-

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ बेटी-दामाद भी मारे गए, परिवार के कई लोगों की मौत

गमगीन हुआ ईरान... प्रेस टीवी पर अली खामेनेई के मारे जाने की यूं पढ़ी गई खबर, इमाम रजा की मजार पर रोते-बिलखते दिखे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।