1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. वंदे भारत ट्रेन के ‘डिस्प्ले बोर्ड’ नीलाम कर जम्मू मंडल ने कमाए 7.8 करोड़ रुपये

वंदे भारत ट्रेन के ‘डिस्प्ले बोर्ड’ नीलाम कर जम्मू मंडल ने कमाए 7.8 करोड़ रुपये

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 02, 2025 11:39 pm IST,  Updated : Sep 02, 2025 11:39 pm IST

वंदे भारत ट्रेन के कोच में डिजिटल ‘‘डिस्प्ले बोर्ड’’ लगाए गए हैं, जिस पर यात्रियों को ट्रेन की रफ्तार, आने वाले स्टेशन आदि जैसी उपयोगी जानकारी दी जाती है।

vande bharat train- India TV Hindi
वंदे भारत ट्रेन। Image Source : PTI

रेलवे के जम्मू मंडल ने चार वंदे भारत ट्रेन के डिजिटल ‘‘डिस्प्ले बोर्ड’’ की नीलामी से पांच वर्ष में 7.8 करोड़ रुपये कमाए हैं। ये ट्रेन दिल्ली-कटरा, अमृतसर-कटरा और कटरा-श्रीनगर जैसे गंतव्यों के बीच प्रतिदिन आठ फेरे लगाती हैं। वंदे भारत ट्रेन के कोच में डिजिटल ‘‘डिस्प्ले बोर्ड’’ लगाए गए हैं, जिस पर यात्रियों को ट्रेन की रफ्तार, आने वाले स्टेशन आदि जैसी उपयोगी जानकारी दी जाती है।

रेलवे को किराए से इतर अतिरिक्त आय

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एक नीति लागू की गई है जिसके तहत यात्री-केंद्रित जानकारी के साथ-साथ व्यावसायिक विज्ञापन भी दिखाए जाते हैं, ताकि यात्रा को अधिक रोचक बनाया जा सके और रेलवे को किराए से इतर अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। इन वंदे भारत ट्रेन के डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड की नीलामी राजस्व सृजन के साथ-साथ यात्री अनुभव को बेहतर बनाने की नीति के तहत की गई थी।”

किस ट्रेन के डिस्प्ले बोर्ड से कितने कमाए?

एक सितंबर 2025 को अमृतसर-कटरा के बीच हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन के डिजिटल ‘‘डिस्प्ले बोर्ड’’ की पांच वर्षों के लिए 1.3 करोड़ रुपये में नीलामी की गई। दिल्ली-कटरा और कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के डिजिटल ‘‘डिस्प्ले बोर्ड’’ की नीलामी चार महीने पहले पांच साल के लिए की गई थी, जिससे कुल 6.5 करोड़ की आय हुई। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

रेलवे का बड़ा फैसला- वंदे भारत एक्सप्रेस में बढ़ाए जाएंगे डिब्बे, इन 7 रूटों पर मिलेंगी ज्यादा सीटें

आज एक और 'वंदे भारत एक्सप्रेस' को दिखाई जाएगी हरी झंडी, जानिए क्या है रूट और कितने रहेंगे स्टेशन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।