1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. क्रिकेट मैच में हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर उतरा खिलाड़ी, पुलिस ने बुलाया, देखें Video

क्रिकेट मैच में हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर उतरा खिलाड़ी, पुलिस ने बुलाया, देखें Video

 Published : Jan 01, 2026 05:07 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 05:20 pm IST

जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट लीग में खिलाड़ी द्वारा हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खिलाड़ी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Palestine flag controversy hits Cricket League in Jammu- India TV Hindi
हेलमेट पर फिलिस्तीनी झंडे पर विवाद। Image Source : REPORTER

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से एक बड़े विवाद की खबर सामने आ रही है। प्रदेश में जम्मू में क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एक मैच के दौरान एक खिलाड़ी अपने हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर खेलने पहुंचा। इस घटना के सामने आते ही विवाद शुरू हो गया जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई। हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर खेलने आने वाले क्रिकेटर फुरकान भट्ट को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरी घटना जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग से जुड़ी हुई बताई जा रही है। बुधवार को जम्मू में JK11 किंग्स और जम्मू ट्रेलब्लेज़र्स के बीच मैच खेला गया था। मैच के दौरान क्रिकेटर फुरकान भट्ट हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर बैटिंग करने के लिए उतरे थे। जिस पर विवाद शुरू हो गया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

जम्मू में क्रिकेट लीग में फिलिस्तीनी झंडे को लेकर शुरू हुए विवाद को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्शन लिया है। जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग पुलिस की निगरानी में है। विवादों में आए क्रिकेटर फुरकान भट्ट को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके साथ ही पुलिस ने लीग के ऑर्गनाइजर को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। जम्मू ग्रामीण पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है और उनसे पूछताछ करेगी। (रिपोर्ट: राही कपूर)

ये भी पढ़ें- न्यू ईयर को लेकर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, 100 से ज्यादा आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में

जम्मू बस स्टैंड पर संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप, नए साल के जश्न से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।