1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को संपत्ति रिटर्न फाइल करने के लिए आखिरी मौका, अब चूके तो एक्शन तय

जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को संपत्ति रिटर्न फाइल करने के लिए आखिरी मौका, अब चूके तो एक्शन तय

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 26, 2026 01:07 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 01:25 pm IST

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कर्मचारियों द्वारा प्रॉपर्टी रिटर्न सिस्टम (PRS) पोर्टल पर सालाना प्रॉपर्टी रिटर्न (APRs) जमा करने की समय-सीमा सात दिन बढ़ा दी है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

जम्मू-कश्मीर सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) विजिलेंस ने प्रॉपर्टी रिटर्न सिस्टम (PRS) पोर्टल पर सालाना प्रॉपर्टी रिटर्न (APR) जमा करने की समय सीमा सात दिन और बढ़ा दी है। इससे उन कर्मचारियों को आखिरी मौका मिला है जो तय समय के अंदर अपना रिटर्न जमा नहीं कर पाए थे। सरकार ने रिटर्न जमा नहीं करने वाले कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस बढ़े हुए समय सीमा का लाभ उठाएं और प्रॉपर्टी रिटर्न जमा करने की जरूरी प्रक्रिया को समय पर पूरा करें।

नोटिफिकेशन में क्या लिखा है

विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी सरकारी कर्मचारियों को पहले सर्कुलर नंबर 26-JK(GAD) (तारीख 17 दिसंबर, 2025) के ज़रिए निर्देश दिया गया था कि वे साल 2025 के लिए अपना प्रॉपर्टी रिटर्न 1 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 के बीच PRS पोर्टल पर जमा करें। विभाग ने देखा कि कई कर्मचारी या तो तय समय में अपना प्रॉपर्टी रिटर्न जमा नहीं कर पाए या फिर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन तो किया लेकिन जमा करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की, जिससे वे चूक गए।

कोई समस्या हो तो इस मेल आईडी पर करें संपर्क

इन लंबित मामलों को देखते हुए विभाग ने नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से सात दिन और समय बढ़ा दिया है, ताकि कर्मचारी ऑनलाइन फाइलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकें। सरकारी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह भी सलाह दी गई है कि जिन कर्मचारियों को OTP से जुड़ी दिक्कतें आ रही हैं, वे CPIS पोर्टल पर अपने मौजूदा मोबाइल नंबर और ईमेल ID अपडेट कर लें।

किसी भी अन्य तकनीकी समस्या के लिए कर्मचारियों से कहा गया है कि वे तुरंत समाधान के लिए आधिकारिक ईमेल support-prs@jkgov.in के ज़रिए PRS सपोर्ट टीम से संपर्क करें। बता दें कि संपत्ति रिटर्न पीआरएस पोर्टल www.prs.jk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन दाखिल किया जा सकता है।  

 उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और घाटी के लोग देश भर से आने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन, सुरक्षा बलों, भारत सरकार और प्रदेश सरकार ने मिलकर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का इंतजाम किया है।

ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

जम्मू कश्मीर: पहलगाम में बस की टक्कर से नाले में गिरी कार, सामने आया VIDEO 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।