1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC के पास भारतीय सैनिक की मौत, पुलवामा में इंटरनेट सेवा निलंबित

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC के पास भारतीय सैनिक की मौत, पुलवामा में इंटरनेट सेवा निलंबित

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 07, 2023 06:49 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 06:52 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास ड्यूटी के दौरान एक सैनिक की मौत हो गई। सैनिक ड्यूटी के दौरान बेहोश हो गए। वहीं, पुलवामा के कुछ हिस्सों में सुरक्षा कारणों से मोबाइल इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास ड्यूटी के दौरान मंगलवार को एक सैनिक की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, नायक रोहन पटेल पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास ड्यूटी के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। सूत्रों ने बताया कि सैनिक की मौत को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलवामा के कुछ हिस्से में इंटरनेट सेवा निलंबित

वहीं, एक अन्य खबर में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कुछ हिस्सों में सुरक्षा कारणों से मोबाइल इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के वामपुरा और हनीपुरा इलाकों में मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित करने के निर्देश कश्मीर क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार की ओर से जारी किए गए हैं।

5 से 8 नवंबर तक मोबाइल डेटा निलंबित

अधिकारियों ने कहा कि एडीजीपी के आदेश में राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा मोबाइल डेटा सेवाओं के दुरुपयोग की संभावना का जिक्र किया गया है, जिससे लोक व्यवस्था बिगड़ सकती है। अधिकारियों ने बताया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इन क्षेत्रों के तीन किमी के दायरे में 5 नवंबर की शाम 7 बजे से 8 नवंबर शाम 7 बजे तक मोबाइल डेटा निलंबित करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।