1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. माता वैष्णो देवी धाम में बर्फबारी का ये नजारा आपने देखा? वीडियो बार-बार देखने का करेगा मन

माता वैष्णो देवी धाम में बर्फबारी का ये नजारा आपने देखा? वीडियो बार-बार देखने का करेगा मन

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 16, 2025 04:04 pm IST,  Updated : Jan 16, 2025 04:18 pm IST

माता वैष्णो देवी धाम समेत कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण बड़गाम-बनिहाल ट्रेन सेवा पर असर पड़ा है। बर्फबारी का असर जम्मू क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है।

माता वैष्णो देवी धाम में बर्फबारी - India TV Hindi
माता वैष्णो देवी धाम में बर्फबारी Image Source : INDIA TV

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। कश्मीर के कई हिस्सों में वीरवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण बडगाम-बनिहाल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर श्रीनगर में भी देखने को मिल सकता है। श्रीनगर में बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों तक कश्मीर में मौसम बदलता रहेगा और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।

श्री माता वैष्णो देवी धाम में बर्फबारी

जानकारी के अनुसार, श्री माता वैष्णो देवी धाम में भी आज सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। माता का दर्शन करने आए श्रद्धालु बर्फबारी का भी आनंद ले रहे हैं। दर्शन के साथ बर्फबारी का अनुभव श्रद्धालुओं को काफी रोमांचित कर दे रहा है। ताजा बर्फबारी और खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश देखते बन रहे हैं। लोग बर्फबारी के बीच माता का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। 

माता वैष्णो देवी धाम में बर्फबारी का वीडियो यहां देखें

कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी

कश्मीर के पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ आज दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम के साथ-साथ उत्तरी कश्मीर की घाटियों में भी ताजा बर्फबारी देखने को मिली। खासकर गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और पवित्र अमरनाथ यात्रा मार्ग और नियंत्रण रेखा से घिरे दर्जनों इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। इसके चलते न सिर्फ सड़कें आवाजाही के लिए बंद हैं बल्कि बनिहाल बड़गाम रेल सेवा भी प्रभावित हुई है। 

बर्फबारी का रेल सेवा पर भी पड़ा असर

आज सुबह से ही लगातार हो रही बर्फबारी के चलते रेलवे ट्रैक पर जमी बर्फ के कारण रेलवे ने फिलहाल रेल सेवा को तब तक के लिए रद्द कर दिया है जब तक कि रेलवे ट्रैक से बर्फ साफ नहीं हो जाती। रेलवे के अनुसार, बर्फबारी की वजह से बनिहाल बड़गाम ट्रेन सेवा पर असर पड़ा है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी परिवहन सेवाओं पर असर देखने को मिल रहा है।

कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी का वीडियो यहां देखें 

भद्रवाह घाटी में भी बर्फबारी

उधर, जम्मू संभाग की डोडा जिले की भद्रवाह घाटी में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई। साथ ही निकटवर्ती भालेसा क्षेत्र भी बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। पुंछ भी ताजा बर्फ से ढका हुआ नजर आया। जबकि कश्मीर घाटी के अनंतनाग और दक्षिण कश्मीर के आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।