1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 'BJP की गोद में बैठी पकड़ी गई NC', सज्जाद लोन ने फिर दिया बड़ा बयान; 'मैच फिक्सिंग' का आरोप

'BJP की गोद में बैठी पकड़ी गई NC', सज्जाद लोन ने फिर दिया बड़ा बयान; 'मैच फिक्सिंग' का आरोप

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 25, 2025 05:22 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 05:22 pm IST

सज्जाद लोन ने एक बार फिर से बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एनसी ने बीजेपी को सात वोट गिफ्ट किए हैं।

सज्जाद लोन ने लगाए गंभीर आरोप।- India TV Hindi
सज्जाद लोन ने लगाए गंभीर आरोप। Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर हाल ही में चुनाव संपन्न हुए हैं। शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आए। इसमें तीन सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस को जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई है। वहीं राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन  ने दोनों ही दलों पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं सज्जाद लोन ने एनसी पर भाजपा को सात वोट गिफ्ट करने का भी गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमने नेशनल कॉन्फ्रेंस को भाजपा की गोद में बैठे पकड़ा है।

'बीजेपी को गिफ्ट किए सात वोट'

दरअसल, सज्जाद लोन ने शनिवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत सुनिश्चित करने के लिए उसे सात वोट "उपहार" में दिए। उन्होंने इस चुनाव को NC और BJP के बीच "फिक्स मैच" बताया। साल 2019 में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर में हुए पहले राज्यसभा चुनाव में NC ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को एक सीट पर जीत हासिल हुई। सज्जाद लोन ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया, "आपने (NC) साफ तौर पर भाजपा को सात सदस्य उपहार में दिए हैं। यह एक "फिक्स" मैच था।" 

'BJP की गोद में बैठी पकड़ी गई NC'

हंदवाड़ा से पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के विधायक सज्जाद लोन ने कहा कि NC चुनाव से पहले सभी पर उंगली उठाती थी और कहती थी कि वे भाजपा के साथ हैं और केवल वही (NC) भाजपा के खिलाफ है। लोन ने आरोप लगाया, "आज हमने उन्हें (NC) उनकी (BJP) गोद में बैठे पकड़ा है। वे उनकी गोद में बैठे हुए हैं। देखना चाहिए कि कैसे उन्होंने इन लोगों की बात मानकर पूरा चुनाव बर्बाद कर दिया। हालांकि, भाजपा जम्मू कश्मीर में सत्ता में नहीं आई, लेकिन उसकी पसंदीदा पार्टी ही अभी सत्ता में है।" (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

'दहेज में महागठबंधन को वोट देकर सरकार बना दो', सपा सांसद ने बिहार के वोटरों से की अजीब अपील

बिहार चुनावों से ठीक पहले आरजेडी को बड़ा झटका, कद्दावर महिला नेता ने थामा BJP का दामन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।