1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. मुश्किल में हेमंत सोरेन की सरकार? 6 से 7 विधायक बताए जा रहे हैं नाखुश

मुश्किल में हेमंत सोरेन की सरकार? 6 से 7 विधायक बताए जा रहे हैं नाखुश

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 16, 2024 07:00 pm IST,  Updated : Aug 16, 2024 09:27 pm IST

झारखंड सियासी उठापटक का दौर अब तक समाप्त नहीं हुआ है। अब बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई विधायक हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे हैं। अगर ये विधायक पाला बदलते हैं तो हेमंत सोरेन की सरकार मुश्किल में पड़ सकती है।

hemant soren govt in trouble- India TV Hindi
हेमंत सोरेन की सरकार संकट में। Image Source : PTI

झारखंड में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है। हालांकि, विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही हेमंत सोरेन सरकार संकट में घिरी हुई दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई विधायक नाखुश बताए जा रहे हैं। ऐसे में इनके पाला बदलने की भी अटकलें हैं। अगर ऐसा होता है कि हेमंत सोरेन की सरकार मुश्किल में फंस सकती है। 

6 से 7 विधायक नाखुश

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि जेएमएम के विधायकों में असंतोष फैला हुआ है। इसके अलावा पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी नाराज बताए जा रहे हैं। लोबिन हेम्ब्रम पार्टी के अन्य विधायकों से भी संपर्क कर रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पार्टी के 6 से 7 विधायक असंतुष्ट बताए जा रहे हैं। 

क्या है झारखंड विधानसभा में समीकरण?

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 76 विधायक हैं। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा फिलहाल 39 है।  हेमंत सोरेन हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को जेल से रिहा हुए थे। इसके बाद उन्होंने वापस सीएम पद की शपथ ली और राज्य की विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसमें उनके सहयोगी दलों को मिलाकर कुल 45 वोट मिले थे। 

राज्य में अब तक के सियासी घटनाक्रम

हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हेमंत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद चंपई सोरेन को झारखंड का नया सीएम बनाया गया। झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन फिर से विधायक दल का नेता चुने गए। इसके बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। फिर हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम बने।

ये भी पढ़ें- 18 अगस्त को महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये, CM सोरेन जारी करेंगे 'मंईयां योजना' की पहली किस्त

बर्थडे पर CM सोरेन का छलका दर्द, जेल में शरीर पर लगाई गई मुहर दिखाई; कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।