1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. GATE 2020 Admit Card: गेट 2020 एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

GATE 2020 Admit Card: गेट 2020 एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2020 07:27 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 07:27 pm IST

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने आज आधिकारिक वेबसाइट पर गेट 2020 एडमिट कार्ड (GATE 2020 Admit Card) जारी कर दिए।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

GATE 2020 admit card: इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (IIT) दिल्‍ली ने आधिकारिक वेबसाइट पर गेट 2020 एडमिट कार्ड (GATE 2020 Admit Card) जारी कर दिए। जो छात्र ग्रेजुएट एप्‍टीट्यूड टेस्‍ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2020) परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड  डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा एक फरवरी से शुरू होने जा रही है और 9 फरवरी 2020 तक चलेगी।

GATE 2020 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जाएं
  2. 'GATE 2020 एडमिट कार्ड' के लिंक पर क्लिक करें
  3. पोर्टल पर लॉगिन करें
  4. आपका GATE प्रवेश पत्र 2020 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  5. अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें

GATE 2020 की परीक्षा

GATE 2020 की परीक्षा को कंप्यूटर आधारित मोड में 1, 2, 8 और 9 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा दो स्लॉट में आयोजित की जाएगी- पहला सुबह 9:30 बजे से 12: 30 बजे तक, दूसरा 2:30 से 5: 30 बजे तक।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन