Rajasthan BSTC counselling 2019: राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) काउंसलिंग अलॉटमेंट रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर आज यानी कि 18 जुलाई को जारी किया जाएगा. राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) रिजल्ट डाउनलोड करने संबंधित पूरा स्टेप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.bstc2019.org पर गया है। राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) की तरफ से पहली काउंसलिंग 5 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित की गई थी।
राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) अलॉटमेंट रिजल्ट की पहली लिस्ट शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को संबंधित कॉलेज में 19 जुलाई से 24 जुलाई तक रिपोर्ट् करना होगा। राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) की पहली अलॉटमेंट रिजल्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम नहीं हैं उनको दूसरी काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। दूसरी काउंसलिंग से संबंधिक अधिक जानकारी स्टूडेंट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CBSE CTET Result 2019: जल्द जारी होंगे सीबीएसई सीटेट एग्जाम के नतीजे, ऐसे करें चेक
DU JAT Result 2019 के नतीजे जारी, यहां से कर पाएंगे चेक
राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 3 जुलाई को जारी किया गया था. राजस्थान बीएसटीसी की परीक्षा इस बार बिकानेर यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित किया गया था। राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) एंट्रेंस एग्जाम की परीक्षा में इस बार कुल 8 से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
संपादक की पसंद