1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. जानें वो 7 जगहें जहां भूलकर भी न करे आशिक़ी

जानें वो 7 जगहें जहां भूलकर भी न करे आशिक़ी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 19, 2015 03:20 pm IST,  Updated : May 24, 2016 03:04 pm IST

गहरी दोस्ती होने के बाद बात जब डेटिंग तक पहुंच जाती है तो सबसे बड़ी समस्या होती है जगह की। अक्सर जोड़ें इस बात को लेकर परेशान और कनफ़्यूज़्ड हो जाते हैं कि आख़िर मिला

dating- India TV Hindi
dating

गहरी दोस्ती होने के बाद बात जब डेटिंग तक पहुंच जाती है तो सबसे बड़ी समस्या होती है जगह की। अक्सर जोड़ें इस बात को लेकर परेशान और कनफ़्यूज़्ड हो जाते हैं कि आख़िर मिला कहां जाए। मुलाक़ात के लिए सही जगह का चुनाव बहुत अहम होता है। आपकी डेट कैसी होगी ये भी बहुत कुछ निर्भर करता है आपकी चुनी हुई जगहपर।

आपकी परेशानी दूर करने के लिये हम कुछ ऐसी जगहें बता रहे हैं जहां आपको डेट पर जाने से बचना चाहिये।

1- वीरानी जगह

अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप पब्लिक प्लेस यानी सार्वजनिक जगह का चुनाव करें जैसे पार्क, मॉल आदि। पहली डेट के लिये होटल रूम या गेस्ट हाउस के बारे में तो सोचे भी नहीं। न जाएं।

ये भी पढ़े-

 

2- भुतहा जगह

डेट को यादगार बनाने और पार्टनर को सरप्राइज़ देने में कोई बुराई नहीं है लेकिन इस चक्कर में भुतहा जगह का चुनाव बिल्कुल नहीं करना चाहिये। ऐसी जगह एक तो अमूमन सूनी होती है और हो सकता है कि आपका पार्टनर सहजता के साथ बात भी न कर पाए।  

3- परिवार के साथ

पहली डेट पर कभी भी अपने परिवार को शामिल न करें। पहली डेट आपको एक-दूसरे को ठीक से समझने का मौक़ा देती है इसलिये बेहतर होगा कि आप परिवार से साथ मिलने से बचें।

4- एडवेंचर पार्क

पहली डेट के लिये लिये एडवेंचर पार्क जैसी जगहों पर जाने से बचें क्योंकि किसी रोलरकोस्टर राइड पर डर की वजह से एक-दूसरे से शर्मिंदा होने से अच्छा है कि किसी बेहतर जगह का चुनाव किया जाय।

5- किसी सी ग्रेड मूवी पर

पहली डेट के लिये लिये किसी सी ग्रेड मूवी देखने कभी न जाएं क्योंकि पहली मुलाक़ात सी ग्रेड मूवी अपका इम्प्रेशन ख़राब कर सकती है।

6- दोस्तों के घर पर

पहली डेट के लिये किसी भी दोस्त के घर को न चुनें क्योंकि दोस्त के सामने हो सकता है कि आपका पार्टनर सहज न हो।

7- धर्मिक जगहों पर

धर्मिक जगहें मन की शांती के लिये होती हैं लेकिन पहली डेट के लिये ये जगह बिल्कुल ठीक नहीं है। बेहतर होगा इसकी बजाए आप किसी अच्छे से रेस्तरां में जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल