1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. अलर्ट! लड़कियां इन बातों का रखें ख्याल क्योंकि लड़के आपके इन चीजों पर रखते हैं सबसे ज्यादा ध्यान

अलर्ट! लड़कियां इन बातों का रखें ख्याल क्योंकि लड़के आपके इन चीजों पर रखते हैं सबसे ज्यादा ध्यान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2018 06:38 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 06:49 pm IST

अक्सर किसी से पहली बार मिलते समय हर लड़की चाहती है कि दूसरे व्यक्ति की नजरों में उसकी छवि अच्छी बने। इसके लिए वो अपने पहनावे से लेकर मेकअप तक में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती।

couple- India TV Hindi
couple

नई दिल्ली: अक्सर किसी से पहली बार मिलते समय हर लड़की चाहती है कि दूसरे व्यक्ति की नजरों में उसकी छवि अच्छी बने। इसके लिए वो अपने पहनावे से लेकर मेकअप तक में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती। अगर आपको भी यह टेंशन अक्सर सताती है तो परेशान होने की जगह यह खबर पढ़ें। आपको बताते हैं आखिर वो कौन सी चीजें हैं जो लड़के लड़कियों में पहली नजर में ही देख लेते हैं।   

चेहरा

लड़के किसी भी लड़की से मिलते समय सबसे पहले उसके चेहरे को देखते हैं। चेहरे का मतलब उसके रंग रूप से नहीं बल्कि उसके हाव-भाव से हैं। लड़के हमेशा उस लड़की को पसंद करते हैं जिसके चेहरे पर हमेशा एक स्माइल बनी रहती है। गुस्सैल लड़कियों से हर लड़का दूरी बनाकर ही रहना पसंद करता है।

चेहरे पर चश्मा
चश्मे वाली लड़कियों को लड़के अक्सर पढ़ाकू और अपने आप में ही मस्त रहने वाली लड़कियों की लिस्ट में शामिल करते हैं। लड़कों को लगता है कि ऐसी लड़कियां उनके परिवार और दोस्तों के साथ घुल-मिलकर नहीं रहेगी। ऐसी लड़कियों से दोस्ती करने से लड़के अक्सर झिझक महसूस करते हैं। 

पहनावा
तीसरी खास चीज है पहनावा, जो हर लड़का अपनी महिला दोस्त में जरूर नोट करता है। लड़कियां खुद को किसी ड्रेस में कितने कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती है, इस बात पर लड़कों की नजर सबसे पहले जाती है।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल