1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. चाहते हैं गर्लफ्रेंड का बना रहे है प्यार तो डेट पर करें ये काम

चाहते हैं गर्लफ्रेंड का बना रहे है प्यार तो डेट पर करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2018 06:21 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 06:26 pm IST

किसी रिलेशनशिप में पड़ना तो काफी आसान होता है, मुश्किल होता है तो उसे संभालकर ताउम्र उस रिश्ते से बंधे रहना। अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं तो ये कुछ रूल्स हैं जिन्हें फॉलो करना बहुत जरूरी हो जाता है अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो कभी भी लड़की के भरोसे को

relationship- India TV Hindi
relationship

नई दिल्ली: किसी रिलेशनशिप में पड़ना तो काफी आसान होता है, मुश्किल होता है तो उसे संभालकर ताउम्र उस रिश्ते से बंधे रहना। अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं तो ये कुछ रूल्स हैं जिन्हें फॉलो करना बहुत जरूरी हो जाता है अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो कभी भी लड़की के भरोसे को न तोड़ें। किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप उस रिश्ते के लिए वफादार रहें। एक बार अगर भरोसा टूटा तो फिर रिश्ता संभालना काफी मुश्किल हो जाता है।

 केयर करें

अपनी गर्लफ्रेंड की केयर करें। चाहे भरी दोपहर ही क्यों न हो अगर वो घर जा रही है तो उसे घर ड्रॉप करने जरूर जाएं। इससे आप उसे घर सेफ्टी के साथ पहुंचा देंगे और साथ ही आपको उसके साथ थोड़ा और पल बिताने का मौका मिलेगा। इससे आप उसके दिल में जगह बना पाएंगे।

गर्लफ्रेंड के टैलेंट को सराहें

अपनी गर्लफ्रेंड के टैलेंट को सराहें भी। अगर उसने कुछ अचीव किया है तो उसकी तारीफ में कंजूसी न करें। उसकी जमकर तारीफ करें, इसके साथ ही उसे आई लव यू कहना न भूलें। आप किसी को कितना भी प्यार करें। जब तक आप जताएंगे नहीं सामने वाले को आपके प्यार की गहराई का पता भी नहीं चलेगा। तो बिना मतलब कभी भी उन्हें गिफ्ट देकर सरप्राइज जरूर करें। उन्हें आउटिंग पर ले जाएं और वहां अपने दिल की बात कह डालें।

 ज्यादा बोलने से पहले ज्यादा सुनने पर ध्यान दें

आप ज्यादा बोलने से पहले ज्यादा सुनने पर ध्यान दें। हर लड़की चाहती हे कि उसका पार्टनर उसकी बातों को तवज्जों दे। जब भी आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हों तो उसे पैसे बिलकुल भी खर्च न करने दें। जहां भी पैसे खर्च करने की बारी आए, आप आगे आएं। हर लड़की अपने पार्टनर से फाइनेंशियल सपोर्ट चाहती है। ऐसा करके आप उसके दिल में और गहरे उतरते जाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल