1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऐश्वर्या राय ने महिलाओं के मेकअप और फैशन को लेकर दिया बड़ा बयान, सुनकर आप रह जाएंगे हैरान

ऐश्वर्या राय ने महिलाओं के मेकअप और फैशन को लेकर दिया बड़ा बयान, सुनकर आप रह जाएंगे हैरान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2018 11:16 am IST,  Updated : May 18, 2018 11:16 am IST

हाल में ही हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनके बटरफ्लाई लुक को हर किसी ने पसंद किया। आपको बता दें कि ऐश्वर्या पिछले कई सालों से कांस में शिरकत कर रही है। यहीं नहीं इन दिनों अपनी खूबसूरती नहीं बल्कि महिलाओं की खूबसूरती को लेकर बड़ा बयान दिया।

aishwarya rai- India TV Hindi
aishwarya rai

नई दिल्ली:  बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की अपनी खूबसूरती के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। हाल में ही हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनके बटरफ्लाई लुक को हर किसी ने पसंद किया। आपको बता दें कि ऐश्वर्या पिछले कई सालों से कांस में शिरकत कर रही है। यहीं नहीं इन दिनों अपनी खूबसूरती नहीं बल्कि महिलाओं की खूबसूरती को लेकर बड़ा बयान दिया।

इन दिनों चल रहे कान्स में ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के साथ 11 और 12 मई को रेड कार्पेट में चली। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अब वह एक मां भी हैं, इसलिए ज्यादा फिल्मों में काम करना संभव नहीं है।

aishwarya rai
aishwarya rai

वहीं महिलाओं की समाज में स्थिति पर अपनी राय देते हुए ऐश्वर्या कहती हैं कि समाज को इस सोच से ऊपर उठने की जरूरत है कि मेकअप करने वाली महिलाओं के पास दिमाग नहीं होता है।  हमें एक-दूसरे को जज करने से बचना चाहिए। यदि औरतें मेकअप लगाती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह मूर्ख हैं और उनमें संवेदनशीलता की कमी है।

ऐश्वर्या आगे बोली, 'यदि महिलाएं मेकअप नहीं करती तो इसका मतलब यह नहीं कि उनकी दिलचस्पी लोगों या रंगों में नहीं है। या उनके पास बहुत दिमाग है... क्योंकि आप मेकअप नहीं लगाती हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल