1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पेरिस फैशन वीक में चला ऐश्वर्या राय का जादू, व्हाइट ड्रेस में नजर आईं बेहद खूबसूरत

पेरिस फैशन वीक में चला ऐश्वर्या राय का जादू, व्हाइट ड्रेस में नजर आईं बेहद खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2021 11:50 am IST,  Updated : Oct 04, 2021 06:33 pm IST

पेरिस फैशन वीक में व्हाइट ड्रेस पहनकर ऐश्वर्या राय रैंप वॉक करती नजर आ आईं।

Aishwarya Rai walk in ramp at Paris Fashion Week - India TV Hindi
Aishwarya Rai walk in ramp at Paris Fashion Week  Image Source : INSTAGRAM/AISHWARYARAIBACHCHAN_ARB___

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस में आयोजित फैशन वीक में शामिल हुईं। रैपवॉक करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने अपने लुक्स से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। 

ऐश्वर्या राय के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट गाउन पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप, पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन रखा हुआ था। इस ग्लैमरस लुक में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

Skincare Routine: बेदाग निखरी त्वचा के लिए सुबह के समय करें ये रूटीन, दाग-धब्बों से भी मिलेगी निजात

ऐश्वर्या राय का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वह सोशल मीडिया में उनके तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए घर पर बनाएं ये उबटन, पाएं चमकदार त्वचा

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या ने लीला बेखति, हेलेन मिरेन  के साथ भी पोज करती नजर आईं। 

ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार राजकुमार राव के साथ 'फन्ने खान' में नजर आईं। इसके अलावा वह तमिल फिल्म पोन्निनियिन सेल्वान में नजर आएंगी, साथ ही ऐश 'गुलाब जामुन' में भी नजर आएंगी।   

बता दें कि पेरिस फैशन वीक 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल