1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना है ग्लोइंग स्किन और हेल्दी हेयर, तो मुल्तानी मिट्टी का करें यू इस्तेमाल

पाना है ग्लोइंग स्किन और हेल्दी हेयर, तो मुल्तानी मिट्टी का करें यू इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 22, 2016 07:01 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 07:01 pm IST

मुल्तानी मिट्टी में भरपूर मात्रा में मैग्‍नीशियम, क्‍वार्टज, सिलिका, आयरन, कैल्शियम, कैलसिसाइट और डोलोमाइट होता है। जो आपके बालों और त्वचा में जान डाल देती है। यह बाजार में कई तरह से मिलती है। जानिए इसके इस्तेमाल के फायदे..

MULTANI MITTI
MULTANI MITTI

पैरों की थकान को भगाएं
अगर आप हमेशा आपने पैरों के दर्द से काफी परेशान है, तो इसमें आपकी सहायता मुल्‍तानी मिट्टी कर सकती है। इसके लिए में पानी में मुल्‍तानी मिट्टी को मिलाकर पेस्‍ट बनाए और इसे अपने पैरों में लगाकर छोड़ दें और आधा से एक घंटे बाद इसे धो लें। इससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।

डेड स्‍कीन हटाएं
अगर आपकी बॉडी में टैनिंग हो गई है तो इसको हटाने के लिए मुल्‍तानी मिट्टी के लेप में ग्लिसरीन मिला कर लगाएं और स्क्रब कर लें। इसके बाद 15 मिनट बाद गुनगुनें पानी से धों लें।

ऑयली स्किन से यू पाएं निजात
ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर है इसके लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिलाकर पेस्ट बनाएं और 15 मिनट धों लें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा अगर आपकी स्किन रुखी हो तो मुल्तानी मिट्टी में दूध और बादाम को मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।

झुर्रियों को आनें से रोके
कभी-कभी झुर्रिया उम्र से पहलें ही आने लगती है जिससे कि आपकी उम्र ज्यादा लगनें लगती है। इस समस्या से आपको मुल्तानी मिट्टी छुटकारा दिला सकती है। इसके लिए एक बाउल में एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी के साथ समान मात्रा में दही लें और उसमें एक अंडा मिलाएं। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिलाए जिससे कि सभी चीजें मिल जाएं। फिर इसे चेहरें में लगाए और 20 मिनट  तक सूखने के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने गर्म पानी से धो लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल