1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चुटकी भर केसर के ये फायदे जान आश्चर्यचकित रह जाएंगे आप

चुटकी भर केसर के ये फायदे जान आश्चर्यचकित रह जाएंगे आप

 Written By: India TV Health Desk
 Published : May 09, 2016 04:37 pm IST,  Updated : May 09, 2016 04:46 pm IST

केसर के बनाएं कुछ फेसपैक जिनकी कुछ जिसे आप आसानी से ट्राई कर सकते है। जिससे आपको खूबसूरती और निखर मिलेगा। जानिए स्किन के लिए किस तरह फायदेमंद है। जानिए

glowing skin
glowing skin

लाएं स्किन में चमक
आगर आप अपने चेहरे में चमक लाना चाहते है तो इसके लिए दूध में केसर के कुछ धागे डालकर आधे घंटे के लिए भिगोदे। इसके बाद जब इसका रंग बदल जाए, तो इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर पैक बना लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे और गर्दन में लगाएं और 20 मिनट के बाद इसे साफ पानी से धों लें। नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल करने पर जल्द ही फर्क दिखेगा।

ऐसे पहचानें शुद्ध केसर को
आजकर हर चीज नकली आती है जिसके कारण आपके लिए शुद्ध और असली केसर की पहचान करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि दुकानदार लो क्वालिटी केसर में रंग मिलाकर बेचते हैं। शुद्ध केसर का रंग गाढ़ा लाल और टिप नारंगी रंग का होता है। इसके अलावा आप केसर को पानी में भिगोकर रखें। असली केसर को रंग और महक छोड़ने में कम-से-कम पंद्रह मिनट समय लगता है जबकि नकली केसर तुरन्त रंग छोड़ने लगता है लेकिन महक नहीं निकलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल