1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चारकोल के ये ब्यूटी सीक्रेट जान हैरान रह जाएंगे आप

चारकोल के ये ब्यूटी सीक्रेट जान हैरान रह जाएंगे आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2017 01:33 pm IST,  Updated : May 19, 2017 01:33 pm IST

आज के समय की बात करें तो एक्टिवेटेड चारकोल, जिसे मूलरूप से अवशेष की क्षमता बढ़ाने के लिए यूज़ किया जाता है। इसका इस्तेमाल क्लीनज़र, फेस मास्क, स्क्रब्स और साबुनों में ही किया जाने लगा है। जानिए चारकोल लगाने से क्या-क्या फायदा है।

skin
skin

करें आपकी स्किन का प्रदूषण से बचाव: चारकोल में ऐसी खासियत है कि यह आपको प्रदूषण से भी बचा सकता है।  एक्टिवेटेड चारकोल स्किन से ट्राक्सिन को खींच लेता है। टॉक्सिन के लिए एक मैगनेट की तरह काम करता है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले चारकोल बेस्ड फेशवॉश लगाएं और सुबह निखरा-निखरा चेहरा पाएं।

स्किन को रखें हेल्दी: यह एक मैगनेट की तरह काम करता है। इसे चेहरे में लगाने से ये डॉक्सिन को खींच लेता है। जिसके कारण चेहरे में मौजूद गंदगी और ऑयल पोर्स खुल जाते है।

पोर्स कम करें: कई बार चेहरे के पोर्स बहुत अधिक खुल जाते हैं जो दिखने में अच्छे नहीं लगते। ऐसे में आपके चेहरे के पोर्स को फिर से ब्लॉक करने में एक्टिवेटेड चारकोल आपकी मदद करेगा। यह खुले पोर्स की अंदर से सफाई कर उन्हें कम कर देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल