1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अगर रहना है हमेशा जवान, तो अनार के छिलकों का करें यू इस्तेमाल

अगर रहना है हमेशा जवान, तो अनार के छिलकों का करें यू इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2017 08:27 am IST,  Updated : May 18, 2017 08:27 am IST

अनार ही नहीं इसका छिलका स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह स्किन संबंधी कई समस्याओं से निजात दिलाता है। जानिए अनार का छिलका इस्तेमाल करने से होने वाले फायदों के बारें में।

pomegranate - India TV Hindi
pomegranate

नई दिल्ली: फैशन के दौर में हम इतने आगे निकल गए है कि स्टाइलिश दिखने के लिए हम कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज करते है जिससे कि कई परेशानियों का सामना करना पडता है। ये तो आप अच्छी तरह जानते है कि अनार खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे खाने से कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाता है। साथ ही शरीर में खून की कमी की पूर्ति भी होती है। साथ ही एनर्जी लेवल भी बढा देती है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह स्वास्थ्य के साथ-साथ सौन्दर्य के लिए काफी फायदेमंद है। (#CottonIsCool: जानिए क्यों सोशल मीडिया में कॉटन ने मचा रखी है खलबली)

अनार में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होता है। आपने इसका इस्तेमाल जूस या इसके दाने खाने में किया होगा। लेकिन आप ये बात जानते है कि इसके छिलके, रस में ऐसे गुण छिपे होते है जिसके इस्तेमाल कर आपके अपनी खूबसूरती कई गुना बढ़ा सकती है। अनार ही नहीं इसका छिलका स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह स्किन संबंधी कई समस्याओं से निजात दिलाता है। जानिए अनार का छिलका इस्तेमाल करने से होने वाले फायदों के बारें में।

झुर्रियों से दिलाएं निजात: अगर आपके चेहरे में झुर्रियां पड़ गई है, तो इसका मास्क बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसके लिए अनार के छिलके को सुखा कर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाए।
पाएं जवां स्किन: अगर आपकी उम्र आपके चेहरे से नजर आने लगी है, तो इससे छिपाने के लिए अनार के छिलके का इस्तेमाल कर सकते है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल