1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अगर रहना है हमेशा जवान, तो अनार के छिलकों का करें यू इस्तेमाल

अगर रहना है हमेशा जवान, तो अनार के छिलकों का करें यू इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2017 08:27 am IST,  Updated : May 18, 2017 08:27 am IST

अनार ही नहीं इसका छिलका स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह स्किन संबंधी कई समस्याओं से निजात दिलाता है। जानिए अनार का छिलका इस्तेमाल करने से होने वाले फायदों के बारें में।

pomegranate  mask
pomegranate mask

चेहरे के पोर्स को करें छोटा: कई बार होता है कि आपकी चेहरे के पोर्स बड़े हो जाते है। जो कि दूर से नजर भी आने लगते है। साथ ही आपका चेहरा भी भद्दा लगने लगता है। इसके लिए आप अनार के छिलके का मास्क इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपके चेहरे के पोर्स छोटे हो जाएंगे। साथ ही चेहरे में कसाव आएगा।
कई गुना आपको बनाएं जवान: अनार के छिलके में ऐसे तत्व पाएं जाते है। जो कि आपकी स्किन को कई गुना ज्यादा निखार देते है। जिससे आपकी उम्र के हिसाब से आप ज्यादा जवान लगते है। (कटहल का बीज सेहत ही नहीं खूबसूरती का छिपा है राज़)

ऐसे बनाएं अनार के छिलकों का पाउडर
अनार के छिलकों का पाउडर बनाने के लिए अनार के छिलके निकाल लें और इन्हें छाया में सुखने के लिए रख दें। जब ये सुख जाएं, तो इन्हें ग्राइंडर में डालकर पीस लें। फिर इसे आप गुलाबजल आदि के साथ इस्तेमाल कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल