1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात को सोने से पहले स्किन पर यूं लगाएं एलोवेरा और चावल का पानी, पाएं फ्लॉलेस चेहरा

रात को सोने से पहले स्किन पर यूं लगाएं एलोवेरा और चावल का पानी, पाएं फ्लॉलेस चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 23, 2021 12:57 pm IST,  Updated : Jul 23, 2021 12:57 pm IST

चेहरे को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि स्किन को हाइड्रेट रखें। इसके साथ ही इस उपाय को अपना सकते हैं।

फ्लॉलेस स्किन के लिए रात को सोने से पहले स्किन पर ऐसे लगाएं एलोवेरा और चावल का पानी- India TV Hindi
फ्लॉलेस स्किन के लिए रात को सोने से पहले स्किन पर ऐसे लगाएं एलोवेरा और चावल का पानी Image Source : FREEPIK.COM

उम्र चाहे कोई भी हो लेकिन हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा जवां रहें और किसी भी तरह का दाग-धब्बा ना हो। आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में धूल और सूर्य की किरणों के साथ-साथ खराब डाइट का असर आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी पड़ता है। जिसके कारण आपकी स्किन समय से पहले ही उम्रदराज लगने लगती हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो एलोवेरा और चावल के पानी का इस्तेमाल सकते हैं। इससे आपको बेदाग शीशे जैसी स्किन मिलेगी। 

चेहरे को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि स्किन को हाइड्रेट रखें। इसके लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करे। इसके साथ ही मीठी चीजों का सेवन कम करे। क्योंकि यह शरीर में इंफ्लेमेशन पैदा करती है। जिसके कारण आपको पिंपल, एक्जिमा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही स्किन की नमी बरकरार रखने के लिए माश्चराइजर  का इस्तेमाल जरूर करे। 

चेहरे में निखार और सूजन कम करने के लिए तमन्ना भाटिया करती हैं बर्फ के पानी का इस्तेमाल, देखें वीडियो

ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल

सबसे पहले अपने चेहरे को स्टीम दें। चेहरे पर स्टीम देने से पोर्स खुल जाएंगे। इसके साथ ही गंदगी बाहर निकल जाएगी। स्टीम देने के बाद एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करे। इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2 बार जरूर करें। 

Skincare Routine : घर पर रोजाना फॉलो करें ये सिंपल टिप्स, पाएं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन

चावल का पानी और एलोवेरा

आपको बता दें, कोरियन की बेदाग और निखरी त्वचा का एक राज ये भी है की वो अपनी स्किन के लिए चावल के पानी का यूज करते हैं।चावल के पानी में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिक होते हैं जो उम्र बढ़ने की गति को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कंट्रोल करते हैं। इसके साथ ही स्किन को हेल्दी रखने के साथ निखार लाने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक बाउल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच चावल का पानी मिला लें। इसे सोने से पहले चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर मसाज कर लें। सुबह अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। आप चाहे तो इसे रोज कर सकते हैं। इससे आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल