1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गंजेपन से हैं परेशान तो ऐसे करें कलौंजी का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में आ जाएंगे दोबारा बाल

गंजेपन से हैं परेशान तो ऐसे करें कलौंजी का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में आ जाएंगे दोबारा बाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2020 05:55 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 05:55 pm IST

कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। जो आपके बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिला देते हैं। 

गंजेपन से हैं परेशान तो ऐसे करें कलौंजी का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में  आ जाएंगे दोबारा बाल- India TV Hindi
गंजेपन से हैं परेशान तो ऐसे करें कलौंजी का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में  आ जाएंगे दोबारा बाल Image Source : INSTAGRAM/HEALTHBYHAFS

खराब लाइफस्टाइल के कारण आज के समय में कम उम्र में भी लोग बाल झड़ने की समस्या से काफी परेशान है। गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए की तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी अधिक होते हैं। ऐसे में आप चाहे तो कलौंजी का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। जो आपके बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ रूसी, एक्जिमा, सोरायसिस जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा कलौंजी के तेल में निगेलोन और थायमोक्विनोन पाया जाता है जो बालों को दोबारा उगाने में मदद करता है। इसके साथ ही  बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

मुल्तानी मिट्टी में डालकर लगाएं ये खास चीजें, कुछ ही दिनों में मिलेगा बेदाग निखरा हुआ चेहरा 

ऐसे करें बालों में इस्तेमाल

कलौंजी के तेल से मालिश करने से हेयर फॉलिकल्स उत्तेजित होते हैं जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए कलौंजी का तेल हाथों में डालकर थोड़ा  रगड़ें जिससे यह थोड़ा गर्म हो जाए। इसके बालों बालों की स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। आधा से  एक घंटा लगा रहने के बाद शैंपू से बालों को धो लें। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें। 

रात को सोने से पहले होंठों में यूं लगाएं अरंडी का तेल, मिलेंगे ये बेहतरीन लाभ

कलौंजी और नारियल तेल 

नारियल तेल स्किन की गहराई में जाकर अंदर से मजबूत बनाता है। कलौंजी और नारियल तेल मिलकर आपके बालों को झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ बढ़ने में मदद करता है। 

एक बाउल में एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने पर इसमें 1 चम्मच कलौंजी डालकर हल्की आंच में गर्म करें। इसके बाद इसे बंद करके हल्का ठंडा होने दें। इसके बाद इसे स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें। करीब 30 मिनट लगा रहने के बाद शैंपू के साथ बालों को धो लें। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें।   

इस वजह से पुरुष होते हैं गंजापन और बाल झड़ने का शिकार, इन 7 घरेलू नुस्खों को अपनाकर दोबारा उगाएं बाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल