1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मुल्तानी मिट्टी में डालकर लगाएं ये खास चीजें, कुछ ही दिनों में मिलेगा बेदाग निखरा हुआ चेहरा

मुल्तानी मिट्टी में डालकर लगाएं ये खास चीजें, कुछ ही दिनों में मिलेगा बेदाग निखरा हुआ चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 27, 2020 03:50 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 12:23 pm IST

मुल्तानी मिट्टी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को निखारने के साथ-साथ ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाती हैं। जानिए कैसे करें इस्तेमाल।

how to make multani mitti face- India TV Hindi
मुल्तानी मिट्टी में डालकर लगाएं ये खास चीजें, कुछ ही दिनों में मिलेगा बेदाग निखरा हुआ चेहरा Image Source : INSTAGRAM/KLASSY.COM.BD

मुल्तानी मिट्टी स्किन के साथ-साथ बालों के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। अगर इसका इस्तेमाल ठीक ढंग और सही तरीके से किया जाए तो आप बेदाग निखरा हुआ चेहरा पा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको स्किन का रंग दबा है उसे निखारने का काम करता है। इसके अलावा आपको ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिलता है। जानिए कैसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल। 

सुंदरता के लिए मुल्तानी मिट्टी की कोई जोड़ी नहीं है। यह डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। एक अच्छा एक्सफ़ोलीएटर के रूप में कार्य करता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, सिलिका, आयरन तत्व होते हैं। जिसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से काले धब्बे और मुंहासे दूर होते हैं। मुल्तानी मिट्टी का उपयोग त्वचा को साफ़ करता है। गंदगी को हटाता है, अतिरिक्त तेल को हटाता है और चेहरे को मुलायम बनाता है।

ऑयली स्किन के लिए

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर एक चिकना पेस्ट बनाएं और इस होममेड सुगंधित पैक को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे पूरी तरह से सूख जाने के बाद धो लें। आपकी त्वचा चिकनी और तैलीय होगी। अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में कम से कम 3 बार उपयोग करें। यह पैक आपको कुछ दिनों में तैलीय और अनियंत्रित स्किन को अलविदा कहने में मदद करेगा। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मास्क आपकी त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है। नैचुरल रूप से स्किन को ठंडा करता है और ऑयली स्किन को कम करता है। यह बाहर की  डेड स्किन को हटाता है। इसके साथ ही आपकी स्किन में निखार आएगा।   

पीठ पर पड़े दानों से न हो परेशान तुंरत अपनाएं घरेलू उपाय, दाग भी हो जाएंगे गायब

स्मूद स्किन के लिए

1 बड़ा चम्मच बादाम का पाउडर, 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी को एक साथ डालकर अच्छे से मिक्स करके चिकना पेस्ट बनाएं और 1 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने साफ और सूखे चेहरे पर इसे ठीक ढंग से लगाएं।  जब ये अच्छी तरह से सुख जाए तो इसे साफ कर लें। कोमल त्वचा के लिए सप्ताह में दो बार इस पैक का उपयोग करें। नट्स और दूध के साथ मिलकर  मुल्तानी मिट्टी आपकी त्वचा को और अधिक कोमल  बनाने में मदद करेगा। इसके साथ ही आपको़ ड्राई स्किन से भी छुटकारा मिलेगा।

बार-बार चेहरे पर निकल रहे हैं मुंहासे तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, ना रहेगा निशान और ना कोई साइड इफेक्ट

 ग्लोइंग स्किन के लिए

2 बड़े चम्मच टमाटर का रस, 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच चंदन पाउडर और 1 चम्मच हल्दी पाउडर एक बाउल में डालकर अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें।  इसके बाद इसे चेहरे औऱ गर्दन में लगदा लें।  करीब 10-15 मिनट लगा रहने के बाद गुगुने पानी से चेहरे को धो लें।  इससे आपको ग्लोइंग स्किन प्राप्त होगी। आपको बता दें कि टमाटर का रस एक बहुत अच्छी तरह से क्लीजिंग का काम करता है। जो आपकी स्किन से गंदगी हटाकर उसे साफ करने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी, टमाटर का रस और चंदन पाउडर का पेस्ट आपके चेहरे पर मौजूद मुंहासों को भी कम करने में मदद करता है।  इस पेस्ट के साथ थोड़ा सा हल्दी पाउडर आपको वह चमक देगा जिसकी आपको ज़रूरत है।

इस वजह से पुरुष होते हैं गंजापन और बाल झड़ने का शिकार, इन 7 घरेलू नुस्खों को अपनाकर दोबारा उगाएं बाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल