1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. भाग्यश्री बेदाग और जवां स्किन के लिए रोजाना चेहरे पर लगाती हैं ओट्स से बना ये फेस पैक, आप भी करें ट्राई

भाग्यश्री बेदाग और जवां स्किन के लिए रोजाना चेहरे पर लगाती हैं ओट्स से बना ये फेस पैक, आप भी करें ट्राई

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 13, 2020 06:11 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 06:11 pm IST

मशूहर बॉलीवुड हीरोइन भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी इसी बेदाग और सुंदर त्वचा का सीक्रेट शेयर किया है।

Bhagyashree- India TV Hindi
Bhagyashree Image Source : INSTAGRAM/BHAGYASHREE

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन बेदाग और चमकदार दिखे। फिर चाहे उम्र 18 की हो या फिर 50 की। मशूहर बॉलीवुड हीरोइन भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर अपनी इसी बेदाग और सुंदर त्वचा का सीक्रेट शेयर किया है। खास बात है कि एक्ट्रेस ना केवल अपना राज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं बल्कि इसे कैसे बनाना और चेहरे पर कैसे लगाना है ये भी बता रही हैं। 

इस वीडियो को भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। भाग्यश्री वीडियो में कह रही हैं कि वो रोजाना इस फेस पैक को चेहरे पर लगाती हैं। भाग्यश्री की फेस पैक रेसिपी ये है...

फेस पैक के लिए जरूरी चीजें

  1. ओट्स
  2. दूध
  3. शहद

बनाने की विधि- सबसे पहले ओट्स लें और उसे मिक्सी में पीसकर रख लें। आप चाहे तो इसे फ्रिज में पीसकर स्टोर भी कर सकते हैं। इसके बाद एक चम्मच ओट्स पाउडर लें। इसमें एक चम्मच दूध और एक चम्मच शहद मिला लें। इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। जब तक ये सूख ना जाएं। इसे चेहरे पर ही लगा रहने दें। सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो ले। 

वीडियो में अभिनेत्री कह रही हैं कि ओट्स में क्लीजिंग गुण होते हैं। इसके साथ ही ये त्वचा को मॉइश्चराइज भी करती है। शहद की बात करें तो इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल