1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ट्रैवल मैगजीन के कवर पेज पर ग्लैमरस अंदाज में दिखें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, देखें तस्वीरें

ट्रैवल मैगजीन के कवर पेज पर ग्लैमरस अंदाज में दिखें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2018 04:31 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 04:38 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक ट्रैवल मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है।

Bipasha Basu and Karan Singh Grover- India TV Hindi
Bipasha Basu and Karan Singh Grover

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु(Bipasha Basu) ने पति करण सिंह ग्रोवर(Karan Singh Grover) के साथ एक ट्रैवल मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है। ये दोनों रोमांटिक हॉट कपल की फोटो देखने के बाद लोग इनकी तारीफ किये बिना नहीं थक रहे हैं। काफी लंबे ब्रेक के बाद बिपाशा ने फोटोशूट करवाया है। ये फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बिपाशा काम से ज्यादा अपने पति करण सिंह ग्रोवर पर ज्यादा ध्यान देती है। बता दें कि दोनों ने ट्रेवल एंड लेजर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में बिपाशा पति करण संग अलग-अलग पोज़ देती नज़र आ रही हैं।

इस फोटोशूट की बात करें तो ट्रेवल एंड लेजर मैगजीन ने इस बार अपना वेडिंग और हनीमून का स्पेशल इश्यू लॉन्च किया है। जिसके लिए दोनों ने फोटोशूट कराया है।

फोटो में दोनों की केमेस्ट्री साफ दिखाई दे रही है। लगता है कि दोनों का हनीमून पीरियड अभी तक खत्म नहीं हुआ है। तभी बिपाशा और करण दोनों अलग-अलग जगह पर एन्जॉय कर रहे हैं।

दोनों की लव-स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों को फिल्म अलोन के सेट पर ही प्यार हो गया और फिर शादी। करण सिंह ने बिपाशा से पहले दो शादियां की हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल