1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कैरोल बर्नेट के लिए बनाए गए बॉब मैकी के डिजाइन होंगे नीलाम

कैरोल बर्नेट के लिए बनाए गए बॉब मैकी के डिजाइन होंगे नीलाम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2018 05:49 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 05:49 pm IST

शैर ने 1974 अकादमी अवॉर्ड्स के दौरान हैंड पेंटिड सिल्क का परिधान और लो वेस्ट स्कर्ट पहनें जब नजर आई थीं तब उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

कैरोल बर्नेट- India TV Hindi
कैरोल बर्नेट

लॉस एंजलिस: प्रसिद्ध डिजाइनर बॉब मैकी द्वारा अभिनेत्री कैरोल बर्नेट और गायिका शैर के लिए डिजाइन किए गए कपड़ों की नीलामी की जा रही है। जुलियन की नीलामी में शैर और शेरन टेट द्वारा पहने गए कपड़ों को पेश किया जा रहा है। इनकी नीलामी शनिवार को आइकन एंड आइडल्स : हॉलीवुड, स्ट्रीट एंड कंटेपररी आर्ट ऑक्शन में शुरू होगी, जहां बोली लगानेवाले इन्हें खरीदने के लिए बोली लगाएंगे।

दिग्गज डिजाइनर बॉब मैकी ने कहा, "हमने करीब डेढ़ साल पहले इसके बारे में बात की थी।" उन्होंने कहा, "हमने चीजों को इकठ्ठा किया, जिसमें बड़ा मजा आया, और जो वास्तव में मेरी थीं। एक या अन्य कारण के ये चीजें मेरे पास थी। मैंने इन्हें चुराया नहीं!"

शैर ने 1974 अकादमी अवॉर्ड्स के दौरान हैंड पेंटिड सिल्क का परिधान और लो वेस्ट स्कर्ट पहनें जब नजर आई थीं तब उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इनके साथ ही बर्नेट के लिए डिजाइन किए गए गाउन और 'द कैरोल बर्नेट शो' के कॉस्ट्यूम भी नीलाम किए जाएंगे, जिन पर मैकी ने 1960 के दशक में काम किया था।

दीपिका के साथ इन अभिनेत्रियों से अपनी शादी में पहना इतने लाख का शादी का जोड़ा, जानिए किसने पहना सबसे मंहगा लंहगा

दीपिका लाल रंग के जोड़े में दिखीं बेहद खूबसूरत, चुनरी में लिखा है बुजुर्गों का आर्शीवाद

Deepika-Ranveer Wedding: रणवीर ने दीपिका के लिए खरीदा 20 लाख का मंगलसूत्र, साथ ही दुल्हन पहनेंगी इतने करोड़ के गहने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल