1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मुकेश अंबानी की पार्टी में आलिया पहनकर पहुंची थी ये ड्रेस, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

मुकेश अंबानी की पार्टी में आलिया पहनकर पहुंची थी ये ड्रेस, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2017 12:47 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 03:46 pm IST

बॉलीवुड स्टार्स हमेशा डिजाइनर और महंगी ड्रेसेस पहनने के लिए जाने जाते हैं।

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

नई दिल्ली: बॉलवीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी ड्रेस की वजह से खासा सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी की पार्टी में आलिया ने ऐसा ड्रेस पहन लिया था जिसकी वजह से वह इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स हमेशा डिजाइनर और महंगी ड्रेसेस पहनने के लिए जाने जाते हैं। सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं उनके किड्स भी महंगी ड्रेसेस पहनते हैं। हाल ही अंबानी द्वारा होस्ट की गई एक पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही आलिया भट्ट भी शामिल हुईं। आपको जानकर आश्चर्य होगी कि आलिया इस पार्टी में मात्र 4 हजार रुपए की स्कर्ट और टैंक टॉप में स्पॉट हुईं। आलिया द्वारा पहनी गई स्कर्ट मल्टी कलर थी। इस लैगकट स्कर्ट के साथ आलिया ने ब्लैक कलर का टैंक टॉप पहना था।

kaitrina kaif
kaitrina kaif

आपको बताते चले कि आलिया की अपकमिंग फिल्म 'राजी' है, जो 2018 में रिलीज होगी। अपने 5 साल के करियर में आलिया ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012), 'हाईवे' (2014), 'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' (2014), 'शानदार' (2015), 'उड़ता पंजाब' (2016) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। 

बता दें कि हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एक पार्टी ऑर्गनाइज की गई थी। जिसमें अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता नंदा के साथ पहुंचे थे। साथ ही बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ पहुंचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल