1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रेखा ने एक बार फिर लूटी पूरी लाइमलाइट, Rising Star 3 रियलिटी शो में बिखेरा खूबसूरती का जलवा

रेखा ने एक बार फिर लूटी पूरी लाइमलाइट, Rising Star 3 रियलिटी शो में बिखेरा खूबसूरती का जलवा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2019 07:07 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 07:08 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। हाल में ही वह रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार'(Rising Star) में पहुंची।

REKHA- India TV Hindi
REKHA Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। हाल में ही वह रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार'(Rising Star) में पहुंची। जहां पर उन्होंने खूब मस्ती की। इसके साथ ही अपने  डांस के साथ-साथ गाना गाकर हर किसी की दिन मोह लिया। इस दौरान रेखा काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वह गोल्डन ग्रीन कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। हर कोई रेखा की खूबसूरती देखकर कायल हो गया।

REKHA
REKHA

रेखा की जबरदस्त एक्टिंग के अलावा, डांस, ड्रेसिंग सेन्स और बोलने का अंदाज है। रेखा ज्यादातर अवॉर्ड फंक्शन, रियलिटी शो या फिर किसी सेलिब्रिटी की शादी में नजर आती हैं।

REKHA
REKHA

रेखा के लुक की बात करें तो उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी। जिसके बॉर्डर में गीन कलर था। इसके साथ ही  गले में हार, मांग टीका और रेड कलर की लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।

REKHA
REKHA

रेखा ने रियलिटी शो में 'इन आंखो की मस्ती' गाने के साथ एंट्री की। हर कोई उनक स्वागत तालियों के साथ किया।

रियलिटी शो में रेखा ने कंटेस्टेंट्स को खास मशवरे भी दिए। यकीनन ही रेखा की मौजूदगी ने राइजिंग स्टार 3 के सेट पर चार चांद लगाए। रेखा ने शो में पहली बार अपना पूरा नाम लिया और अपने नाम का मतलब भी बताया। रेखा पिछले सीजन में भी बतौर गेस्ट शो में पहुची थीं। तब भी शो में धमाल मचा था।

कलंक बॉक्स ऑफिस में नहीं दिखा पा रही है अपनी पकड़, लेकिन सिर्फ फिल्म में ज्वैलरी बनाने के लिए लगे थे 8 माह

कंगना रनौत इस मेक्सी ड्रेस के कारण हो गई हैं ट्रोल, लेकिन इस सिंपल सी ड्रेस की कीमत उड़ा देंगी होश

जाह्नवी कपूर का ट्रेडिशनल लुक सब पर पड़ा भारी, पिंक साड़ी में दिखी बेहद खूबसूरत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल