1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर लगाएं दूध और ब्रेड से बना ये फेस मास्क, कुछ ही दिनों में पाएं कमाल की ग्लोइंग स्किन

चेहरे पर लगाएं दूध और ब्रेड से बना ये फेस मास्क, कुछ ही दिनों में पाएं कमाल की ग्लोइंग स्किन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 06, 2020 11:30 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 11:47 pm IST

ब्रेड में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन से गंदगी, ऑयल हटाने में मदद करता है। जिसके कारण आपको ब्लैकहेड्स, पिंपल जैसी समस्याओं से निजात मिल जाता है। जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल।

ब्रेड फेसमास्क- India TV Hindi
ब्रेड फेसमास्क Image Source : INSTA/VERYMORISH/9BEAUTYFASHION_

स्किन की देखभाल करने के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं या फिर सैलून में घंटों बठकर निखार पाने की कोशिश करती हैं, लेकिन आपको बता दें कि मंहगे प्रोडक्ट में ज्यादा पैसे खर्च करने के बजाय आप चाहे तो घर में मौजूद कुछ इस्तेमाल करके नैचुरल निखार पा सकते हैं वो भी  बिना किसी साइड इफेक्ट्स के। आपने एलोवेरा, हल्दी, बेसन मिलाकर तरह-तरह के फेसमास्क का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन आज हम आपको कुछ अलग ही फेसमास्क बताने जा रहे हैं जो ब्रेड से बना होगा। जी हां ब्रेड का इस्तेमाल कर आप बेदाग ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। जानिए इस फेस मास्क को बनाने और लगाने का सिंपल तरीका। 

ब्रेड फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • 1 ब्रेड
  • 4-5 चम्मच कच्चा दूध
  • चुटकी भर हल्दी
  • थोड़ा सा शहद

पपीता स्किन के लिए है वरदान, यूं इस्तेमाल कर पाएं चेहरे और बालों की हर समस्या से छुटकारा

ऐसे बनाएं फेस मास्क

सबसे पहले एक बाउल में ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसमें दूध डालकर मिक्स करके थोड़ी देर को छोड़ दें। जिससे वह आसानी से फूल जाए। इसके बाद इसका पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाते समय इसमें  हल्दी और शहद भी डाल लें। 

चेहरे पर लगाने का तरीका 

साफ चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को अच्छी तरह से लगा लें। 10-15 मिनट लगा रहने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इस फेसमास्क का इस्तेमाल करें।

बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहते हैं जवां तो एंटी एजिंग के लिए अपनाएं ये जापानी सीक्रेट  

ऐसे काम करता है ये फेसमास्क

ब्रेड में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन से गंदगी, ऑयल हटाने में मदद करता है। जिसके कारण आपको ब्लैकहेड्स, पिंपल जैसी समस्याओं से निजात मिल जाता है। वहीं कच्चा दूध की बात करें तो इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो डेड स्किन से छुटकारा दिलाने के साथ हाइड्रेट करने में मदद करता है। जिससे आपकी स्किन में निखार आता है। वहीं शहद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो धाग-धब्बे, कील-मुंहासे और झुर्रियों से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही हल्दी में एंटिसेप्किट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्किन से मुंहासे, झुर्रियां, झाईयां से निजात दिलाने के साथ स्किन को जवां रखने में मदद करती है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल