1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. क्या ऑनलाइन शॉपिंग में आपकी जेब तो नहीं काटी जा रही?

क्या ऑनलाइन शॉपिंग में आपकी जेब तो नहीं काटी जा रही?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2018 03:59 pm IST,  Updated : May 19, 2018 04:16 pm IST

क्या आपने कभी सोचा है कि जो सामान आप ऑनलाइन ज्यादा पैसे देकर खरीदते हैं, वही सामान आपको अपने पास की दुकानों से सस्ते दामों पर मिल सकता है। 'प्राइस मैप' नामक एप के पास आपके दिमाग में अक्सर उमड़ने-घुमड़ने वाले इन सारे सवालों का जवाब है।

प्राइस मैप के संस्थापक सुरेश काबरा ने कहा, "ज्यादातर लोग दुकान-दुकान भटकने की मेहनत से बचने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि वह जो सामान ऑनलाइन खरीद रहे हैं, वह पास की दुकानों पर भी उपलब्ध है। मगर, प्राइस मैप से उन्हें घर बैठे इसकी जानकारी मिल सकती है। एप पर बाजारों के नाम फीड करने पर उन्हें एप बता देगा कि शहर के किस मार्केट में किस दुकान पर उनका मनपसंद उत्पाद सबसे सस्ते दामों पर मिल सकता है।"

उन्होंने बताया कि इस एप को इस्तेमाल करने का तरीका काफी आसान है। उन्होंने कहा, "आपको ऑनलाइन पसंद आए सामान का लिंक प्राइस मैप से शेयर करना है। जब प्राइस मैप पर रजिस्टर्ड शहर के दुकानदारों को यह लिंक मिलेगा तो वहां वह अपनी प्राइस कोट करेंगे और घर बैठे आपको पता चल जाएगा कि वह सामान ऑनलाइन से ज्यादा सस्ता शहर की किस दुकान पर मिल रहा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल