1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Cannes 2018: गुलाबी गाउन में दीपिका ने रेड कार्पेट पर ढाया कहर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Cannes 2018: गुलाबी गाउन में दीपिका ने रेड कार्पेट पर ढाया कहर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2018 01:03 pm IST,  Updated : May 12, 2018 01:03 pm IST

 कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की आखिरी दिन एंट्री ने सबको हैरान कर दिया। दीपिका रेड कार्पेट पर जैसे ही पिंक कलर के गाउन में नजर आई वहां मौजूद लोग हैरान हो गए।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone

नई दिल्ली: कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की आखिरी दिन एंट्री ने सबको हैरान कर दिया। दीपिका रेड कार्पेट पर जैसे ही पिंक कलर के गाउन में नजर आई वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। आपको बता दें कि दीपिका आशी स्टूडियो के फ्रिल गाउन में नजर आईं। इस पिंक कलर के आउटफिट में दीपिका विक्टोरियन टाइम के की किसी क्वीन से कम नहीं लग रही थी। उन्होंने इस ड्रेस के साथ मैचिंग पिंक हील्स पहनी थी जो उनको परफेक्ट लुक दे रही थीं।

Related Stories

वहीं बात करें दीपिका के हेयरस्लाइल की तो उन्होंने बालों को बांधकर मैसी बन बनाया हुआ था। उनके ये हेयरस्टाइल ड्रेस पर सटीक बैठ रहा था। ड्रेस के साथ दीपिका ने कंट्रास्ट को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने डार्क ग्रीन कलर के ईयररिंग्स और उसी तरह की अंगूठी पहनी थी।

बता दें कि 'कान' में दीपिका हर साल लॉरियल को रेप्रिजेंट करती हैं। दीपिका  ने अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर यह तस्वीर डालते हुए लिखा कि- हां सपने सच होते हैं! साथ ही दीपिका ने इस ब्लू आउटफिट में भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका एक और रंग देखा जा सकता है। 

कान्स से आई दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों में उनका हर अंदाज़ कैद है। बॉलीवुड की दीवा दीपिका पादुकोण अपने बोल्ड अंदाज से फेस्टिवल का रंग जमा दिया।

नका लुक सोशल साइट पर काफी सुर्खियां बटौर रहा है। इस दौरान दीपिका बेहद स्टनिंग अवतार में नजर आईं। उनके हर अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इस दौरान दीपिका ने गोल्डेन कलर का बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी।  कान के पहले दिन रेड कार्पेट के लिये दीपिका ने डिजाइनर जुहैर मुरीद की व्‍हाइट कलर का शीर गाउन पहना था। बता दें कि दीपिका के अलावा कंगना रनौत, मल्लिका शेरावत और हुमा कुरैशी जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी कान्स में अपनी ज़बर्दस्त उपस्तिथि दर्ज़ कराई है!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल