1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Elle इंडिया मैग्जीन ने दिया दीपिका पादुकोण को ब्यूटी चैलेंज, देखें कैसे उन्होंने मजाकिया तौर में किया पूरा

Elle इंडिया मैग्जीन ने दिया दीपिका पादुकोण को ब्यूटी चैलेंज, देखें कैसे उन्होंने मजाकिया तौर में किया पूरा

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Sep 13, 2018 01:33 pm IST,  Updated : Sep 13, 2018 01:36 pm IST

हाल में ही Elle India ने एक वीडियों शेयर किया। जिसमें उनकी टीम ने दीपिका पादुकोण को 5 ब्यूटी चैलेंज दिया गया। देखें उन्होंने कैसे मजेदार तरीके से किया चैलेंज असेप्ट।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : YOUTUBE

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण आज के समय में बॉलीवु़ड इंडस्ट्री की सबसे स्टनिंग एक्ट्रेस माना जाता है। पद्मावत फिल्म में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी के दिल में राज़ करने लगी है। हाल में ही दीपिका पादुणकोण इस माह ही Elle इंडिया के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में दीपिका का दिलकश अंदाज शायद ही आपने पहले देखा होगा।

इस फोटोशूट में दीपिका काफी जबरदस्त अंदाज, ड्रेस, मेकअप में नजर आ रही हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इस फोटोशूट में दीपिका किसी 90s की एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। दीपिका इस रेट्रो लुक में काफी अच्छी लग रही हैं। साथ ही साथ आप दीपिका की जितनी भी फोटो देखेंगे सभी में वह काफी कॉन्फिडेंस नजर आ रही हैं। (ELLE इंडिया के कवर पेज पर दीपिका पादुकोण का दिलकश अंदाज, जो शायद ही आपने पहले देखा हो)

हाल में ही Elle India ने एक वीडियों शेयर किया। जिसमें उनकी टीम ने दीपिका पादुकोण को 5 ब्यूटी चैलेंज दिया गया।

पहला चैलेज था कि पर्पल मेकअप लगाना। इस बात में दीपिता ने बताया कि कैसे उनकी मां उजाला पादुकोण कैसे Blush लगाती थी। जब वह स्कूल टाइम में थी। (एक इवेंट पर राजकुमारी लुक में नजर आईं जाह्नवी कपूर, तस्वीरें देख आप नहीं हटा पाएंगे नज़र )

दूसरा चैलेंज था बालों में innovatively का यूज करना।

तीसरा चैलेंज था कि कई तरह के फेस योगा करें। इस योगा में दीपिका ने कई तरह के योग किए। जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

चौथा चैलेंज था कि सेल्फी चैलेंज। आखिरी चैलेंज था कि बाएं हाथ से आईलाइनर लगाना। देखें कैसे दीपिका ने किया ये चैलेंज असेप्ट।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल