1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. भूलकर भी शेविंग के बाद न लगाएं ऑफ्टर शेव, हो सकते है भारी नुकसान

भूलकर भी शेविंग के बाद न लगाएं ऑफ्टर शेव, हो सकते है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 23, 2017 01:51 pm IST,  Updated : Jun 23, 2017 01:51 pm IST

ऑफ्टरशेव शेविंग करने के तुरंत बाद लगाया जाता है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि इसके इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। जानिए और भी बातों के बारें में।

shave- India TV Hindi
shave

नई दिल्ली: ऑफ्टर-शेव एक तरह का ऐसा शेविंग लोशन है, जिसे शेविंग के बाद स्किन को रिलैक्स, मॉइश्चराइज़ करने के साथ-साथ किसी तरह की जलन या कटने के निशान से बचने के लिए लगाते हैं। इसके बारें में गहराई से जानना बहुत ही जरुरी है।

ऑफ्टरशेव शेविंग करने के तुरंत बाद लगाया जाता है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि इसके इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।

आप हमेशा शेविंग करने के बाद ऑफ्टरशेव का यूज करते है, तो संभल जाएं। ऑफ्टरशेव में एल्कोहल होता है, जो कि आपकी स्किन को ड्राई कर देता है। अगर आपको लगता है कि शेविंग के बाद किसी चीज का इस्तेमाल करना चाहिए, तो आप विटामिन और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपके चेहरे में नमी रहेगी। जिससे आपका चेहरा सॉफ्ट भी रहेगा। या फिर ऑफ्टरशेव यूज ही करना है, तो शेविंग के कम से कम 10 मिनट बाद इसका इस्तेमाल करें।

ऐसे करें शेविंग

कई बार होता है कि शेविंग करने के लिए हम नार्मल हाथों का नहीं बल्कि अपनी पूरी ताकत लगा देते है। जिसके कारण हमारे चेहरे में रैशेज भी पड़ जाते है। जो कि बाद में प्रॉब्लम देते है।

हमेशा शेविंग में करें ऐसा पानी इस्तेमाल
हम हमेशा शेविंग करते समय नार्मल पानी का इस्तेमाल करते है। जिसके कारण हमारे चेहरे के पोर्श बंद हो जाते है। जिसके कारण अगली बाल ठीक तरह से हमारी दाढ़ी नहीं निकलती है। इसलिए ठंडे पानी की बजाय गुनगुने पानी का यूज करें। जिससे आपके चेहरे के पोर्स खुल जाएं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें कैसे करें रेजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल